Delhi Bus Accident: दिल्ली के करोल बाग में यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, मची चीख पुकार
खबर सार :-
Delhi Bus Accident: यह स्लीपर टूरिस्ट बस राजस्थान के जयपुर से दिल्ली में फतेहपुरी और सदर बाज़ार की ओर जा रही थी। दुर्घटना के समय बस में लगभग 25-30 यात्री सवार थे। जैसे ही बस झंडेवालान मंदिर के पास पहुँची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
खबर विस्तार : -
Delhi Bus Accident: राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुए जब लगभग 25 यात्रियों को ले जा रही एक डबल डेकर बस अचानक झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Delhi Bus Accident: रात करीब 1.30 बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। स्थानीय लोगों का अनुसार बस बहुत तेज़ रफ़्तार से चल रही थी। झंडेवालान मंदिर के पास पहुंचते ही बस अचानक नियंत्रण खोने के बाद बस पलटी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, RJ-14PE-5065 नंबर की यह स्लीपर टूरिस्ट बस राजस्थान के जयपुर से दिल्ली के फतेहपुरी और सदर बाजार की ओर आ रही थी। बस में घटना के समय करीब 25-30 यात्री सवार थे।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस पलटने के तुरंत बाद, चारों ओर से चीखने-चिल्लाने और मदद के लिए पुकारने की आवाज़ें आने लगीं। कई लोग बस के अंदर ही फंस गए थे, जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे। एक छोटा बच्चा सीटों के बीच फंस गया था, जबकि एक महिला भी बस के मलबे में बुरी तरह से फंसी हुई थी। मौके पर मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े; लगभग 100 से 150 लोगों के एक समूह ने मिलकर बस को सीधा करने और घायल यात्रियों को बाहर निकालने का काम किया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, सभी यात्रियों को बाहर निकालने में लगभग 30 मिनट से एक घंटे का समय लगा। कई लोग खून से लथपथ थे और दर्द से कराह रहे थे। कुछ गवाहों ने बताया कि 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल थे। एक व्यक्ति ने बताया कि उसने खुद एक छोटी बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि 5-6 साल के एक बच्चे को बाहर निकालने में काफी मशक्कत और संघर्ष करना पड़ा।
ड्राइवर की लापरवाही आई सामने
घटना की जानकारी मिलते ही, पुलिसकर्मी, PCR वैन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के ज़रिए अस्पतालों में पहुंचाया गया, जिनमें से कई को राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही हो सकती है। कुछ लोगों का मानना है कि हो सकता है ड्राइवर को झपकी आ गई हो, जिससे बस बेकाबू हो गई। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने पर काम कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15