Delhi biker death news Update: दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई, जल बोर्ड के तीन अधिकारियों को किया सस्पेंड
खबर सार :-
Delhi biker death news Update: दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे के कारण हुई बाइक सवार की मौत पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने जल बोर्ड के 3 अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं।
खबर विस्तार : -
Delhi biker death news Update: राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गाज गिराई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है।
Delhi biker death news Update: मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया घटनास्थल का दौरा
शुक्रवार को दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने जनकपुरी स्थित घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने घोषणा की कि विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (EE) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Delhi biker death news Update: कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ भी होगी सख्त कार्रवाई
मंत्री वर्मा ने बताया कि केवल सरकारी अधिकारी ही नहीं, बल्कि उस क्षेत्र में निर्माण कार्य कर रही निजी कंपनी भी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, "काम कर रही कंपनी के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। रात के समय ड्यूटी पर तैनात कंपनी के दो कर्मचारी हादसे के बाद से ही फरार हैं, जिनकी तलाश दिल्ली पुलिस सरगर्मी से कर रही है।"
Delhi biker death news Update: कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, जनकपुरी के जोगिंदर सिंह मार्ग पर पिछले तीन महीनों से निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार रात करीब पौने 12 बजे एक युवक अपनी बाइक से यहां से गुजर रहा था। हादसे से कुछ देर पहले युवक ने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी। जब युवक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे जब एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी, तब उसने गड्ढे के अंदर बाइक और युवक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि सड़क के दोनों तरफ 100-100 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग तो की गई थी और उस लेन में ट्रैफिक की आवाजाही बंद थी, फिर भी यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मंत्री ने कहा कि रात में अचानक एक गहरा गड्ढा खोदा गया था जो जानलेवा साबित हुआ।
24 घंटे में मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट
दिल्ली सरकार ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया है। दिल्ली जल बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि इस पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर सौंपी जाए। इसके साथ ही सरकार ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने का भी वादा किया है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने कड़े शब्दों में कहा, "भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हम सुरक्षा प्रोटोकॉल को और अधिक सख्त बना रहे हैं। दोषियों को उनके अंजाम तक पहुँचाया जाएगा।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15