Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को बड़ी राहत, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
खबर सार :-
Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए FIR दर्ज की गई है।
खबर विस्तार : -
Neha Singh Rathore: भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने विवादित पोस्ट से जुड़े एक मामले में उन्हें अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) दे दी है। हालांकि, कोर्ट ने साफ़ किया कि जांच की प्रक्रिया जारी रहेगी और उन्हें जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करना होगा। यह पूरा मामला पीएम मोदी और पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ी FIR से जुड़ा है। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को नोटिस भेजकर जवाब दाखिल करने को कहा था।
Neha Singh Rathore को शर्तों के साथ मिली अग्रिम जमानत
सुनवाई के दौरान, जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर की बेंच ने नेहा सिंह राठौर को अग्रिम ज़मानत (Anticipatory Bail) दे दी। कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए कहा कि इस समय उनकी गिरफ्तारी ज़रूरी नहीं है, लेकिन उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा। इसी साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दी थी। उस समय, कोर्ट ने निर्देश दिया कि नेहा सिंह राठौर को जांच अधिकारी के सामने पेश होना होगा। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि उन्हें 9 जनवरी को पहली बार जांच अधिकारी के सामने पेश होना होगा, और ऐसा न करने को गंभीरता से लिया जाएगा।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए एक विवादित पोस्ट का। आरोप है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे बयान दिए जो आपत्तिजनक और भड़काऊ माने गए। इसी आधार पर, लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके पोस्ट से दो समुदायों के बीच नफरत फैल सकती है और सामाजिक माहौल को नुकसान हो सकता है।
इस FIR में कहा गया था कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist attacks) में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। इस संवेदनशील घटना के बाद राठौर के कथित पोस्ट पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। शिकायत करने वालों ने तर्क दिया कि ऐसे बयानों से राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव पर असर पड़ सकता है। इसी आधार पर, पुलिस ने उनके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15