Shivaji Maharaj Jayanti: मराठा सम्राट और महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की आज 396वीं जयंती है। हर साल 19 फरवरी को उनकी जयंती पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है। यह दिन उनके साहस, नेतृत्व, न्यायप्रियता और देशभक्ति को याद करने का अवसर है। इस मौके पर पीएम मोदी समेत तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी वीरता की कहानियों के याद कर रहे हैं। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Shivaji Maharaj Jayanti: पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक नाम नहीं है।वे हमारे लिए आराध्य देव हैं। उनका व्यक्तित्व अद्भुत था। उन्होंने स्वराज की स्थापना भी की और सुराज को साकार किया। वह अपनी वीरता और सुशासन के लिए भी जाने जाते हैं।" पीएम मोदी ने गुरुवार को एक अन्य पोस्ट में लिखा, "छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमेशा लोगों के कल्याण को सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए खुद को समर्पित कर दिया। यही कारण है कि उनका जीवन आज भी भारत के लिए मार्गदर्शक बना हुआ है।"
उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व के इतने सारे पहलू हैं कि उनका जीवन हमें किसी न किसी रूप में प्रभावित जरूर करता है। जिस प्रकार उन्होंने भारत की सामूहिक क्षमता को पहचानकर नौसेना का विस्तार किया और अपने प्रबंधन कौशल का परिचय दिया, वह आज भी सभी को प्रेरित करता है। पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, विचारधारा और न्यायप्रियता ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है. उनकी साहसी कार्यशैली, रणनीतिक कौशल और शांतिपूर्ण राजनीतिक व्यवस्था आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, शिवाजी महाराज वीरता, दूरदर्शिता और न्यायप्रिय नेतृत्व के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनका जीवन दर्शन और साहस आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा देता है।
बता दें कि मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ था और उन्होंने 17वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के सबसे बहादुर और कुशल योद्धाओं में से एक हैं, जिनकी वीरता इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। इस दिन उनकी वीरता, नेतृत्व और प्रेरणादायक जीवन को विशेष रूप से याद किया जाता है। यह दिन उनके साहस, नेतृत्व, न्यायप्रियता और देशभक्ति को याद करने का अवसर है।
अन्य प्रमुख खबरें
World Bee Day 2026: मधुमक्खियों के बिना फल-फूल ही नहीं, चाॅकलेट और काॅफी पर मंडरा सकता है खतरा
सोने के अंडे निगलकर कर तस्करी कर रहे गिरोह का भंडाफोड़, DRI ने एक को दबोचा
राहुल के बयान के समर्थन में उतरी कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- जनता का गुस्सा अधिक तीखा
टॉफी, ट्रेंड और ताबड़तोड़ मीम्स: मोदी-मेलोनी मोमेंट हुआ वायरल, ‘मेलोडी’ वीडियो बना इंटरनेट सेंसेशन
सिक्किम में Odd-Even Rule लागू, ईंधन बचाने के लिए सरकार ने लिया फैसला