चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
खबर सार :-
चंडीगढ़ में कथित खालिस्तान समर्थकों की ओर चंडीगढ़ और दिल्ली के स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए मिली है। धमकी में मोदी सरकार को निशाना बनाने की बात भी कही है। फिलहास सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और सभी जगहों की गहन जांच कराई जा रही है।
खबर विस्तार : -
चंडीगढ़: चंडीगढ़ और दिल्ली में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कई स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए। इन ई-मेल्स के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और संबंधित परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी गई। प्रशासन ने एहतियातन सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
खालिस्तानी समर्थकों पर शक
चंडीगढ़ में यह धमकी कथित तौर पर खालिस्तान समर्थकों की ओर से भेजे गए ई-मेल के माध्यम से दी गई। इस ई-मेल में शहर के कुछ स्कूलों, महापौर कार्यालय और सचिवालय को निशाना बनाने की बात कही गई है। ई-मेल में भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लोगों में डर पैदा करने की कोशिश की गई। इसमें लिखा गया कि “अपने बच्चों को बचाओ,” और साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ भी धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया।
ई-मेल में एक और विवादित मांग भी रखी गई, जिसमें स्कूलों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के स्थान पर गुरु गोविंद सिंह की रचना ‘देह सिवा बरु मोहि इहै’ गाने की बात कही गई। इस मांग को लेकर भी प्रशासन और शिक्षा विभाग सतर्क हो गए हैं और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
स्कूलों और इमारतों की ली गई तलाशी
धमकी की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को मौके पर भेजा। स्कूलों और सरकारी इमारतों की सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों और कॉलेजों में मौजूद छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। कई जगहों पर अस्थायी रूप से कक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं।
इसी तरह का मामला दिल्ली में भी सामने आया, जहां दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। सोमवार सुबह प्रशासन को प्राप्त ई-मेल के बाद तुरंत कॉलेज परिसरों को खाली कराया गया। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी गई।
सभी सरकारी इमारतों की बढ़ाई गई सुरक्षा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है और स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए जांच प्रक्रिया को पूरी गंभीरता के साथ जारी रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए सर्वर, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल ट्रेल की जांच कर रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी इमारतों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रवेश द्वारों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के धमकी भरे ई-मेल सामने आए हों। इससे पहले भी कई बार स्कूलों, अदालतों और सरकारी संस्थानों को इसी प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, अधिकतर मामलों में ये धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन प्रशासन हर बार इसे गंभीरता से लेते हुए पूरी जांच करता है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30