Bengaluru Road Accident: कार-कैंटर और बाइक की जबरदस्त टक्कर, बेंगलुरु में हुए भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत
खबर सार :-
Bengaluru Road Accident: बेंगलुरु के होसकोटे-डबसपेटे नेशनल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही, जिसमें तेज़ गाड़ी चलाने को मुख्य वजह माना जा रहा है।
खबर विस्तार : -
Bengaluru Road Accident: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। यहां शुक्रवार सुबह एक SUV कार-कैंटर ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस रोड एक्सीडेंट में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह एक्सीडेंट होसकोटे-डबसपेटे नेशनल हाईवे पर एम. सत्यवारा गांव के पास हुआ। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही हादसे की जांच जुट गई है।
Bengaluru Road Accident: छह लोगों की मौके पर हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, कोलार से देवनहल्ली जा रही एक कार पहले अपने आगे चल रही बाइक से टकराई। इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया और कार एक कैंटर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार छह लोगों और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी छह लोग बेंगलुरु के कोथनूर के रहने वाले थे।
Bengaluru Road Accident: मरने वालों की हुई पहचान
जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अलग-अलग रोड एक्सीडेंट में सात लोगों की मौत हो गई है। हमने गाड़ियों को हटा दिया है और लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए होसकोटे के सरकारी हॉस्पिटल भेज दिया गया है। मरने वालों में से छह की लाशों की पहचान हो गई है। हम उनके परिवारों और रिश्तेदारों से संपर्क करेंगे और आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। जबकि एक अन्य की पहचान करने की कोशिशें चल रही हैं। IGP कहा, यह पता लगाने के लिए जांच चल जा रही है कि ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था या नहीं।
स्थानीय लोगों ने हाईवे पर उठाए सवाल
उधर स्थानीय लोगों ने हाईवे के इस हिस्से के डिज़ाइन और निर्माण गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उनका आरोप है कि सदप्पनहल्ली से कमलीपुरा ब्रिज तक की सड़क में सही वैज्ञानिक प्लानिंग की कमी है। उनका दावा है कि निर्माण के दौरान एक इंजीनियर ने हाईवे के डिज़ाइन में कमियों पर आपत्ति जताई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30