Assam Elections: भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, सीएम हिमंता जालुकबारी से 7वीं बार लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस से आए बोरदोलोई को भी टिकट
खबर सार :-
Assam Assembly Election 2026: भारतीय जनता पार्टी ने ने असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने 88 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर आगामी चुनाव अपनी पारंपरिक सीट, जालुकबारी से लड़ेंगे।
खबर विस्तार : -
Assam Elections 2026: असम में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतक दल अपनी-अपनी तैयारियों जुट गए है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 88 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma ) 7वीं बार असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई (Pradyut Bordoloi) को भी टिकट दिया है। वहीं 25 दिन पहले भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा का भी नाम लिस्ट में शामिल है।
Assam Elections 2026: किसे कहां से मिला टिकट
अपनी पहली लिस्ट में, BJP ने मंत्रियों रंजीत कुमार दास, अशोक सिंघल, अजंता नेओग, चंद्र मोहन पटवारी, रानोज पेगु, संजय किशन, पीयूष हजारिका और बिमल बोरा के नामों को भी शामिल किया है। वरिष्ठ मंत्री चंद्र मोहन पटवारी को तिहू से मैदान में उतारा गया है, जबकि राज्य की वित्त मंत्री, अजंता नेओग, अपनी पारंपरिक सीट गोलाघाट से चुनाव लड़ेंगी। मंत्री रंजीत कुमार दास को भवानीपुर-सोरभोग सीट से टिकट दिया गया है; पीयूष हजारिका को जागीरोड (SC), अशोक सिंघल को ढेकियाजुली, रानोज पेगु को धेमाजी (ST), बिमल बोरा को तिनखोंग और संजय किशन को माकुम विधानसभा सीट से टिकट मिला है। शहरी इलाकों की प्रमुख सीटों के लिए, BJP ने दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, न्यू गुवाहाटी से दिप्लू रंजन सरमा और गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता को मैदान में उतारा है।
एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे बोरदोलोई
गौरतलब है कि बोरदोलोई बुधवार को दिल्ली में BJP में शामिल हुए थे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को तोड़ दिया था। उन्होंने लोकसभा में अपनी सीट से भी इस्तीफा दे दिया है, जहां वे नगांव सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। अन्य महत्वपूर्ण सीटों में, पार्टी ने ऊपरी असम के उन इलाकों में भी उम्मीदवार उतारे हैं जिन्हें उसका गढ़ माना जाता है। जैसे डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, डिगबोई, डूम डूमा और मार्घेरिटा। भास्कर सरमा को मार्घेरिटा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि प्रशांत फुकन डिब्रूगढ़ से और सुरेन फुकन डिगबोई से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने मध्य और निचले असम की कई सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें रंगिया, नलबाड़ी, बरहमपुर, समगुरी और नगांव शामिल हैं। बरहमपुर से पार्टी ने जीतू गोस्वामी को मैदान में उतारा है, जबकि रूपक शर्मा नगांव-बटाद्रवा से चुनाव लड़ेंगे। आदिवासी और आरक्षित सीटों के लिए, पार्टी ने बोको-चायगांव (ST), तामुलपुर (ST), धेमाजी (ST), माजुली (ST), बोकाजान (ST) और दीफू (ST) जैसे निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं।
Assam Elections 2026: असम में 9 अप्रैल को होगा मतदान
बता दें कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। 4 मई को मतगणना होगी। बीजेपी 126 में से 89 पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 37 में से असम गण परिषद (एजीपी) को 26, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को 11 सीटें दी गईं हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15