Chemists Strike : दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल का मिला-जुला असर, ग्राहकों के लिए फायदेमंद बन रहा ऑनलाइन विकल्प
खबर सार :-
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। फार्मासिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का देश के अलग-अलग हिस्सों में मिला-जुला असर दिखायी दे रहा है। अखिल भारतीय रसायनज्ञ और औषधि विक्रेता संगठन ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। वहीं, ग्राहक ऑनलाइन दवा खरीद को सही ठहरा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि ऑनलाइन दवाएं सस्ती पड़ती हैं।
खबर विस्तार : -
Chemists Strike : ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध की मांग को लेकर फार्मासिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का अलग-अलग हिस्सों में मिला-जुला असर दिखाई दिया है। अधिकतर केमिस्टों ने अपनी दुकानों को बंद रखा है, लेकिन कुछ जगह दुकानें खुली हैं। इसके साथ ही, ग्राहक ऑनलाइन दवा बिक्री को समर्थन दे रहे हैं।
Chemists Strike : एआईओसीडी ने किया है राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान
अखिल भारतीय रसायनज्ञ और औषधि विक्रेता संगठन (एआईओसीडी) ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसके चलते तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अधिकतर दुकानें बंद रहीं। तमिलनाडु के विलुप्पुरम जिले में 1,100 मेडिकल दुकानें बंद रहीं। इसी तरह, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केमिस्टों ने एक दिन की हड़ताल रखी, जिससे लगभग 850 थोक और खुदरा दुकानें प्रभावित हुईं।
Chemists Strike : ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध
हालांकि, दिल्ली के कुछ इलाकों में दुकानें खुली रहीं। एक केमिस्ट ने कहा, "हमारी दुकान अस्पताल के बाहर है। हमें बताया गया कि मरीजों को परेशानी हो रही है। इसलिए हमने अपनी मेडिकल की दुकान खोल कर रखी है।" उन्होंने ऑनलाइन दवा बिक्री का भी विरोध किया।
Chemists Strike : दुकानें बंद तो मरीजों के लिए बढ़ जाएगी मुसीबत
एक अन्य केमिस्ट ने कहा, "अस्पताल के बाहर दुकान होने के कारण हमें अपनी शॉप खोलनी पड़ी है। हमारी शॉप चौबीसों घंटे खुली रहती है, क्योंकि अस्पताल में दूर-दूर से मरीज आते हैं। अगर सभी दुकानें बंद हो जाती हैं, तो इससे मरीजों के लिए मुसीबत बढ़ जाएगी।
Chemists Strike : ऑनलाइन दवा बिक्री के समर्थन में ग्राहक
इसी बीच, ग्राहक ऑनलाइन दवा बिक्री के समर्थन में नजर आए हैं। एक ग्राहक ने कहा, "ऑनलाइन दवा खरीद पर छूट मिलती है और समय पर दवा भी मिल जाती है। ऑनलाइन दवा मंगाने पर भी कोई चार्ज नहीं दिया जाता है। इसलिए वह काफी फायदेमंद है। आपात स्थिति में ऑफलाइन दवा ले सकते हैं। इसलिए दोनों ही ऑप्शन ग्राहकों के लिए अच्छे होते हैं।
Chemists Strike : मेडिकल वालों की हड़ताल को ठहराया गलत
हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हो रही केमिस्टों की हड़ताल को गलत ठहराया। उन्होंने कहा, "मेडिकल वालों की हड़ताल बिल्कुल गलत है। ऑनलाइन दवाइयां मंगाने पर ग्राहकों को कम परेशानी होती है। ऑनलाइन दवाई सस्ती भी पड़ती है। इसलिए केमिस्ट हड़ताल करके गरीबों के साथ ही गलत कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30