किसानों की खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : कृषि मंत्री
खबर सार :-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और उनकी समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और उनकी समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को विधान भवन के समिति कक्ष संख्या.8 में कृषक समृद्धि आयोग के सदस्यों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने मूल्य समर्थन योजना तथा एचसीएल फाउंडेशन द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे हैं कार्यों की भी समीक्षा की।
कृषक समृद्धि आयोग की बैठक को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि कृषकों की समृद्धि और खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार किसानों को बीज से लेकर बाजार तक हर स्तर पर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोग द्वारा प्राप्त व्यावहारिक सुझावों को धरातल पर उतारने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। विभिन्न जनपदों से आए कृषक समृद्धि आयोग के सदस्यों ने किसानों की समृद्धि से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सुझाव दिए। सदस्यों ने मॉडल कृषि, जैविक खाद, गोबर के उपयोग, उपजाऊ क्षमता बढ़ाने, सिंचाई, पशुपालन, भंडारण, प्राकृतिक खेती, एकीकृत कृषि प्रणाली, फसल विविधीकरण, भंडारण सुविधाओं के विस्तार और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
जैविक खाद के ढांचे को बढ़ाने का सुझाव दिया
सदस्यों ने प्रमुख रूप से प्राकृतिक खेती की चुनौतियों को दूर करने के लिए किसानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने और जैविक खाद के ढांचे को बढ़ाने का सुझाव दिया। किसानों को दिए जाने वाले आधुनिक कृषि यंत्रों के रख.रखाव और मरम्मत के लिए सर्विस सेंटर की व्यवस्था होनी चाहिएए ताकि ट्रैक्टर के अलावा अन्य उपकरणों का रख.रखाव किसान आसानी से करा सकें। बैठक में किसानों की खेती की लागत को कम करने के लिए जैविक खेतीए प्राकृतिक खेती और ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर मंडियों के सुदृढ़ीकरण और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के उपयोग पर भी चर्चा हुई। बैठक में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा कृषक समृद्धि आयोग के सम्मानित सदस्यों ने अपने.अपने क्षेत्रों के जमीनी अनुभवों को साझा किया। कृषि मंत्री ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि इन सुझावों को कृषि नीतियों में शामिल कर किसानों को सीधे लाभ पहुंचाया जाएगा।
एमएसपी को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की
इसके बाद कृषि मंत्री ने मूल्य समर्थन योजना एमएसपी को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शासनादेश के अनुरूप लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए, जो योगी सरकार की प्राथमिकता है। एक अन्य समीक्षा बैठक में एचसीएल फाउंडेशन द्वारा कृषि विभाग के सहयोग से किसानों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतीकरण कृषि मंत्री के समक्ष रखा गया। फाउंडेशन ने कृषि क्षेत्र में मॉडल के रूप में अपने कार्यों की सार.संक्षेप प्रस्तुति दी। कृषि मंत्री ने कहा कि फाउंडेशन जो भी अच्छा कार्य कर रही है, उसमें कृषि विभाग से जो भी सहयोग अपेक्षित होगा, वह दिया जाएगा। बैठक में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र, प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ला, सचिव कृषि इंद्र विक्रम सिंह, आयुक्त सहकारिता योगेश कुमार, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा कृषक समृद्धि आयोग के सदस्यगण उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्य प्रदेश के शहडोल में फूलों की खेती से महक रही किसानों की जिंदगी
2026-11-28
-
बटन दबते ही पेराई सत्र की शुरुआत, सायरन बजते ही गन्ना पेराई का आगाज
2026-11-25
-
अमरूद के उत्पादन में तकनीक व लाभ है नया, तारों में टिकते पौधे कमाई दो गुना
2026-11-25
-
धान की खेती में करें सीधी बुवाई, उत्पादन लागत भी आएगी कम
2026-11-23
-
नोएडा प्राधिकरण तक पहुंचे किसान, मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
2026-11-23
-
सीमित जमीन का बेहतर उपयोग, सुडवार के किसान चल रहे दो कदम आगे
2026-11-22
-
अनूपपुर में बेमौसम बारिश की भेंट चढ़ी धान की फसल, किसानों की चिंता बढ़ी
2026-11-22
-
चक्रवात अकवान का छत्तीसगढ़ में असर, बारिश से पानी में डूबी धान की फसल
2026-11-21
-
हिमाचल में सेब की फसल पर मौसम की मार, निचले स्तर पर पहुंचा उत्पादन
2026-11-21
-
भागलपुर में कभी तेज तो कभी धीमी हो रही बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी किसानों ने नहीं मानी
2026-11-21
-
सोयाबीन की मध्यम अवधि वाली किस्मों से अतिरिक्त उत्पादन संभव
2026-11-20
-
चक्रवात ‘अकवान’ से बिगड़ा झारखंड का मौसम, रांची समेत कई जिलों में बारिश शुरू
2026-11-20
-
Shivraj Singh आज देश की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन vaccine राष्ट्र को करेंगे समर्पित
2026-11-20
-
धान रोपाई में आई मजदूरों की कठिनाई, आज तमिलनाडु में कल होगी पूरे देश में
2026-11-19
-
गुजरात सरकार खेती पर मेहरबान , 48,000 आदिवासी किसान भी लेंगे लाभ
2026-11-18