किसानों के खातों में भेजा गया उनका मानदेय
खबर सार :-
प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ करते हुए कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (SMAE) योजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कार्मिकों के मानदेय का भुगतान समय से सुनिश्चित कर रही है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ करते हुए कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (SMAE) योजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कार्मिकों के मानदेय का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के समस्त जनपदों में तैनात सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम), ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) एवं कम्प्यूटर प्रोग्रामर का अप्रैल से जून, 2026 तक (तीन माह) का मानदेय कुल ₹29.60 करोड़ की धनराशि कार्यदायी संस्था के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है।
एकमुश्त भुगतान से कार्मिकों का मनोबल बढ़ेगा
कृषि विभाग के प्रसार कार्मिक राज्य सरकार की कृषि योजनाओं को किसानों तक पहुँचाने, आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रचार-प्रसार करने तथा विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मानदेय का एकमुश्त भुगतान किए जाने से इन कार्मिकों का मनोबल बढ़ेगा तथा वे और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ किसानों के हित में कार्य कर सकेंगे।
राज्य सरकार एवं कृषि विभाग आउटसोर्स कार्मिकों के हितों के प्रति संवेदनशील है तथा भविष्य में भी मानदेय का नियमित एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। कृषि विभाग ने सभी आउटसोर्स कार्मिकों से अपेक्षा की है कि वे किसानों के हित में संचालित योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए कृषि उत्पादन, उत्पादकता एवं किसानों की आय में वृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किसानों तक लाभ पहुंचाएंगे योजना अधिकारी, समय में काम निपटाने के निर्देश
2026-10-13
-
दो गुनी आय के लिए मददगार होगा खेतों में भरा पानी, रांठ में खेतों में बना रहे तालाब
2026-10-13
-
गुजरात में दमन-गंगा नदी पर जल्द बनेगा बैराज, सिंचाई को होगा फायदा
2026-10-12
-
धन मिलते ही खर्च का ब्योरा तैयार, बीज और खाद का बजट भी जारी
2026-10-11
-
उद्यानिकी योजनाओं से खेती को मिला नया विस्तार, परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत
2026-10-10
-
बूंद-बूंद पानी की कीमत समझ रही सरकार, तेलंगाना के कई जिलों में पानी की हाहाकार
2026-10-10
-
MP में MSP पर धान खरीद के लिए 6.80 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2026-10-09
-
कर्नाटक में सूखे से 90 प्रतिशत फसलें प्रभावित, राज्य सरकार देगी राहत
2026-10-08
-
रबी उत्पादन में 30 लाख मीट्रिक टन वृद्धि का लक्ष्य, दलहन-तिलहन के बीजों पर अनुदान
2026-10-07
-
Siwan में उद्यान निदेशालय खुशबू पर फिदा, अनुदान देकर उगवा रहे गेंदा फूल
2026-10-07
-
UP में बाढ़ से प्रभावित किसानों को मिलेगी मदद, 12 अक्टूबर तक होगा सर्वे
2026-10-06
-
बांदा की प्राकृतिक खेती और देशी बीज संरक्षण की पहल को सराहा
2026-10-06
-
MP में श्वेत क्रांति, दुग्ध उत्पादन से बदल रही गांवों की अर्थव्यवस्था
2026-10-05
-
मप्र में MSP पर धान खरीद के लिए 3 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
2026-10-05
-
फसल चक्र अपनाना छोड़ा, इसलिए कम हुई मिट्टी की ताकत
2026-10-05