Trump Tariff: वाशिंगटन से एक बड़े बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 50 प्रतिशत एयरक्राफ्ट टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप का आरोप है कि कनाडा जानबूझकर अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम के विमानों को प्रमाणन देने से इनकार कर रहा है, जो न केवल गलत बल्कि गैरकानूनी भी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि गल्फस्ट्रीम 500, 600, 700 और 800 जैसे अत्याधुनिक जेट विमानों को कनाडा में अब तक सर्टिफिकेशन नहीं दिया गया। उन्होंने इसे अमेरिकी विमानन उद्योग के साथ खुला भेदभाव बताया और कहा कि अमेरिका इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाबी कार्रवाई के तहत बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका कनाडा में बने बॉम्बार्डियर ग्लोबल एक्सप्रेस सहित सभी कनाडाई विमानों का प्रमाणन रद्द करेगा। यह फैसला तब तक लागू रहेगा, जब तक गल्फस्ट्रीम को कनाडा में पूर्ण प्रमाणन नहीं मिल जाता।
ट्रंप ने आरोप लगाया कि कनाडा अपनी नियामक प्रक्रिया का इस्तेमाल अमेरिकी विमानों की बिक्री रोकने के लिए कर रहा है। उनके मुताबिक इसी वजह से गल्फस्ट्रीम के उत्पाद कनाडाई बाजार में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं, जिससे अमेरिकी कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।
ट्रंप ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर यह स्थिति तुरंत नहीं सुधारी गई, तो अमेरिका कनाडा से आयात होने वाले सभी विमानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला अमेरिकी उद्योग और नौकरियों की रक्षा के लिए जरूरी है।
ट्रंप के बयान के बाद अमेरिका के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। न्यूयॉर्क से डेमोक्रेट सीनेटर किर्स्टन गिलिब्रांड ने राष्ट्रपति की आलोचना करते हुए कहा कि ट्रंप अपने करीबी सहयोगी देशों के खिलाफ भी लापरवाही से टैरिफ का इस्तेमाल कर रहे हैं।
गिलिब्रांड ने याद दिलाया कि ट्रंप इससे पहले कनाडाई सामान पर 100 प्रतिशत और दक्षिण कोरियाई उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नाटो देशों को ग्रीनलैंड को लेकर 10 प्रतिशत टैरिफ की चेतावनी देना भी इसी आक्रामक नीति का हिस्सा था।
सीनेटर ने चेतावनी दी कि कनाडा पर टैरिफ बढ़ाने का सबसे ज्यादा असर न्यूयॉर्क और आसपास के इलाकों पर पड़ेगा। खाद, बिजली और कार के पुर्जों जैसे कई जरूरी उत्पादों के लिए यह क्षेत्र कनाडा पर निर्भर है।
गिलिब्रांड के अनुसार, पहले लगाए गए टैरिफ से न्यूयॉर्क के परिवारों पर औसतन 4,200 डॉलर तक का अतिरिक्त बोझ पड़ा। उन्होंने कहा कि जब महंगाई पहले ही बढ़ी हुई है, तब ऐसे फैसले आम लोगों के लिए मुश्किलें और बढ़ाएंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और कनाडा की सप्लाई चेन ऊर्जा, निर्माण और विमानन जैसे क्षेत्रों में गहराई से जुड़ी है। विमान प्रमाणन को लेकर बढ़ता यह विवाद न केवल व्यापार, बल्कि दोनों देशों के रिश्तों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
फिलीपींस में भूकंप से तबाही: मृतकों की संख्या 61 पहुंची, 40 लोग अब भी लापता, हजारों घर तबाह
2026-06-14
इजरायली हमलों से दहला दक्षिण लेबनान, 20 कस्बों पर बमबारी, लोगों को क्षेत्र खाली करने की चेतावनी
2026-06-13
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
Oman Ship Attack: ओमान तट के पास अमेरिकी हमले में तीन भारतीय लापता नाविकों की मौत
2026-06-12
Settebello Attack News: अमेरिका द्वारा ओमान ऑयल टैंकर हमले में तीन भारतीय लापता
2026-06-11
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फिर समुद्री हादसा! जहाज से उठा धुआं, बढ़ी सुरक्षा चिंताएं
2026-06-11
2026-06-11
US-Iran War: अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत पर भी हमले, होमुर्ज बंद
2026-06-11
2026-06-10
Pakistan: इस्लामाबाद-मुर्री एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की वैन, 10 की मौत
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-09
2026-06-09