कोलंबोः भारत अपने पड़ोसी देशों से लगातार मित्रता बढ़ा रहा है और साथ ही अपनी कई शर्तें भी मनावा रहा है। इस क्रम में भारत ने एक बार अपना प्रभुत्व दिखाते हुए मछुआरों के मुद्दे को मानवीय दृष्टिकोण से सुलझाने की वकालत करते हुए श्रीलंका से विवादित मुद्दे को सुलझाने में सफलता पाई है। प्रधानमंत्री मोदी के भारत लौटने से पहले ही श्रीलंका ने 11 भारतीय मछुआरों को जेल से रिहा कर दिया।
शनिवार को पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच बातचीत के दौरान मछुआरों का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। इस मामले को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। हम इस बात पर सहमत हुए कि हमें इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। हमने मछुआरों और उनकी नावों की तत्काल रिहाई पर भी जोर दिया।
इसके बाद श्रीलंका ने 11 मछुआरों को रिहा कर दिया। दरअसल, मछुआरों के मुद्दे को लेकर श्रीलंका और भारत के बीच हमेशा से विवाद रहा है। इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना कई बार पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों के खिलाफ बल प्रयोग कर चुकी है।
शनिवार को मीडिया ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि दोनों पक्षों के बीच मछुआरों के मुद्दे पर काफी विस्तार से चर्चा हुई। इन मुद्दों पर सहयोग के लिए मानवीय और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत पर जोर दिया गया। ये ऐसे मुद्दे हैं जो खाड़ी के दोनों ओर के मछुआरों की आजीविका को प्रभावित करते हैं।
मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मछुआरों के लिए यह एक दैनिक मुद्दा है और हाल के दिनों में की गई कुछ कार्रवाइयों पर पुनर्विचार किया जा सकता है। विदेश सचिव ने कहा था कि दोनों पक्षों ने इस मुद्दे पर चर्चा को तेज करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों पक्ष श्रीलंका और भारत के बीच मछुआरा संघ पर अगले दौर की वार्ता आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बोलीविया में आर्थिक संकट गहराया! उग्र विरोध-प्रदर्शनों से बिगड़े हालात, राष्ट्रपति ने लगाया आपातकाल
2026-06-20
नेपाल जू में र्ब्ड फ्लू का प्रकोप, 12 से ज्यादा पशु-पक्षी संक्रमित, चिड़ियाघर अनिश्चितकाल के लिए बंद
2026-06-20
London Train Collision: लंदन में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, एक की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल
2026-06-20
बांग्लादेश में छह पत्रकारों के खिलाफ कसा शिकंजा, राज्य मंत्री पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट पर मचा बवाल
2026-06-20
पाकिस्तान में एक के बाद एक आईईडी धमाके, 7 की मौत, कई घायल
2026-06-20
2026-06-19
इजराइल की नीतियों से सहमत नहीं मैक्रों, बेंजामिन नेतन्याहू से समझदारी दिखाने का आग्रह
2026-06-19
अमेरिका-ईरान समझौते के बावजूद इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, 18 की मौत
2026-06-19
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश और तूफान का कहर, 7 की मौत
2026-06-19
आईईए प्रमुख को होर्मुज के भविष्य की फिक्र, बोले- कई देश अपनी ऊर्जा नीतियों की कर रहे समीक्षा
2026-06-18
2026-06-18
US Iran MoU : ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते को बताया क्षेत्रीय स्थिरता और ऊर्जा कीमतों के लिए अहम
2026-06-18
G7 Summit में राष्ट्रपति ट्रंप ने की PM Modi की जमकर तारीफ, बताया- दुनिया का सबसे मजबूत...
2026-06-17
2026-06-17
नीट-यूजी परीक्षा से ठीक पहले भारत में Telegram Ban, भड़के सीईओ पावेल डुरोव
2026-06-17