नई दिल्लीः डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ा कदम दर्ज करते हुए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ने अक्टूबर 2025 में रिकॉर्डतोड़ लेनदेन दर्ज किए हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, बीते महीने यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या में 25 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। इस दौरान यूपीआई के जरिए कुल 27.28 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।
NPCI के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में यूपीआई ट्रांजैक्शन काउंट सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 20.70 अरब तक पहुंच गया। वहीं, ट्रांजैक्शन अमाउंट भी 16 प्रतिशत बढ़कर 27.28 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया। औसतन हर दिन करीब 668 मिलियन ट्रांजैक्शन हुए और लगभग 87,993 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।
सितंबर 2025 में यूपीआई ट्रांजैक्शन काउंट सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 19.63 अरब दर्ज किया गया था, जबकि ट्रांजैक्शन अमाउंट 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24.90 लाख करोड़ रुपये रहा। इस तुलना में अक्टूबर के आंकड़े डिजिटल लेनदेन की और अधिक स्वीकृति को दर्शाते हैं।
एनपीसीआई द्वारा जारी इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) के आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर में ट्रांजैक्शन की संख्या बढ़कर 404 मिलियन हो गई, जो सितंबर में 394 मिलियन थी। इसी तरह, आईएमपीएस के जरिए कुल राशि 5.97 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 6.42 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची।
बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, फेस्टिव सीजन—दशहरा से दिवाली तक—के दौरान यूपीआई के जरिए खर्च 17.8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 15.1 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 17 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते ई-कॉमर्स, कैशबैक ऑफर्स और टैक्स सुधारों ने डिजिटल भुगतान के इस उछाल को गति दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Realme 16टी 5जी: 50MP Sony AI कैमरा के साथ कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नया गेम-चेंजर
स्मार्टफोन नहीं, यह तो प्रोफेशनल कैमरा है: sony xperia 1 viii के साथ फिर पलटी बाजी
अब AI करेगा आपकी ट्रिप प्लान! इक्सिगो ने लॉन्च किया स्मार्ट ट्रैवल असिस्टेंट ‘तारा’
गूगल-एप्पल की बड़ी पहल: अब iPhone और Android चैट होगी पूरी तरह सुरक्षित