नई दिल्लीः आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक अब आम उपयोगकर्ताओं की ज़िंदगी में और भी गहराई से प्रवेश कर रही है। इसी दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गूगल ने अपने सर्च प्लेटफॉर्म पर हिंदी में एआई मोड (AI Mode) लॉन्च करने की घोषणा की है। यह सुविधा अब वैश्विक स्तर पर सभी हिंदी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है, जिससे वे अपने सवाल हिंदी में पूछ सकेंगे और उत्तर भी हिंदी में प्राप्त कर सकेंगे। गूगल ने पहले यह सुविधा भारत में अंग्रेजी में लॉन्च की थी, जहां इसे उपयोगकर्ताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। अब कंपनी इसे हिंदी में लाकर देश के करोड़ों हिंदीभाषी यूजर्स को सशक्त बना रही है।
गूगल के अनुसार, एआई मोड विशेष रूप से जटिल प्रश्नों के उत्तर देने के लिए तैयार किया गया है – जैसे कि किसी विशेष मौसम में कौन-से फूल उगाए जाएं, किस प्रकार की मिट्टी में कौन-सी फसल बेहतर होती है, या घरेलू बागवानी के लिए कौन-से उपाय अपनाए जाएं। इन सभी प्रकार के प्रश्नों के उत्तर देने में एआई मोड दक्ष है क्योंकि यह उपयोगकर्ता के प्रश्न की गहराई और संदर्भ को समझने की क्षमता रखता है।
गूगल सर्च में प्रोडक्ट मैनेजमेंट की उपाध्यक्ष हेमा बुधराजु ने बताया कि, हम चाहते हैं कि सर्च अनुभव न केवल सहज हो, बल्कि स्थानीय भाषा और संस्कृति के अनुरूप भी हो। इसके लिए सिर्फ अनुवाद ही काफी नहीं, बल्कि उस भाषा में गहराई से समझ और संदर्भ की आवश्यकता होती है। उन्होंने आगे बताया कि गूगल का जेमिनी 2.5 मॉडल इस तरह के मल्टीमॉडल और रीजनिंग क्षमताओं से लैस है जो हिंदी को बेहतर ढंग से समझने में सक्षम बनाता है।
एआई मोड हिंदी में आने से उन यूजर्स को भी गूगल सर्च का फायदा मिलेगा जो अंग्रेजी में सहज नहीं हैं। इससे डिजिटल डिवाइड को पाटने में भी मदद मिलेगी, क्योंकि अब जानकारी केवल अंग्रेजी तक सीमित नहीं रहेगी। इस अपडेट के साथ गूगल यूजर्स को एक ऐसा टूल दे रहा है जो न सिर्फ सामान्य जानकारी खोजने में मदद करेगा, बल्कि ज्ञानवर्धन और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी सहायक होगा। कंपनी का यह कदम भारत जैसे बहुभाषी देश में डिजिटल समावेशन को प्रोत्साहित करेगा, जहां इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की एक बड़ी संख्या हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं पर निर्भर है। इस फीचर के आने से न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर के हिंदीभाषी यूजर्स को गूगल सर्च का उपयोग करने में नई सहजता और गति मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Realme 16 5G की भारत में एंट्री: 7000mAh की विशाल बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A6c International Variant: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा धमाका
Samsung का बड़ा कदम : Android-iPhone की दूरी खत्म, अब Apple AirDrop से जुड़ा Quick Share
Global Tech Race में भारत की बड़ी छलांगः इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में 32% की बंपर ग्रोथ
Instagram down: इंस्टाग्राम डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान, शिकायतों के बाद सेवाएं बहाल
AI युग के लिए तैयार हो शिक्षा: PM Modi ने दिया उद्योग-शोध आधारित कैंपस बनाने का मंत्र