लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए शुरू की गई मुफ़्त बस यात्रा योजना ने इस बार यात्री संख्या के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। 8 से 10 अगस्त तक मिलने वाली इस सुविधा के तहत 75 लाख यात्रियों के सफर का रिकॉर्ड बनने की संभावना जताई जा रही है। यूपी रोडवेज के मुताबिक, छूट की अवधि में सफर करने वालों में 70 प्रतिशत ऐसे यात्री शामिल हैं, जिनको सरकार द्वारा फ्री यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने तीन दिनों तक यूपी रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा देकर प्रदेश की माताओं-बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।
इसमें महिलाओं के साथ एक सह-यात्री को भी यह सुविधा दी जा रही है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर के अनुसार, सामान्य दिनों में निगम की बसों में प्रतिदिन 14-15 लाख यात्री सफर करते थे, लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर्व के पहले दो दिनों में ही यह आंकड़ा 50 लाख से अधिक पहुंच गया। इनमें करीब 70 प्रतिशत महिला यात्री थीं, जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी द्वारा दी गई 66 घंटे की 'सम्मान की सौगात' का लाभ उठाया। एमडी ने बताया कि आठ अगस्त की सुबह छह बजे से ही बस स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही।
इस छूट के पहले दिन यानि आठ अगस्त को 19.5 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। यह सामान्य दिनों की तुलना में करीब 25 प्रतिशत अधिक है। वहीं, रक्षाबंधन पर्व के दिन नौ अगस्त को यह संख्या 31.7 लाख को पार कर गई, जो सामान्य दिनों की तुलना में 210 प्रतिशत से अधिक थी। तीसरे दिन 10 अगस्त को दोपहर 12.50 बजे तक 13 लाख यात्री सफर कर चुके थे और रात 12 बजे तक यह संख्या 25 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। इस प्रकार तीन दिन में 75 लाख से अधिक लोग बसों में यात्रा करेंगे, जो परिवहन निगम के इतिहास में अभूतपूर्व संख्या है। उन्होंने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री के निर्देश पर 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में महिलाओं व बेटियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई।
इस दौरान आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बसें चलाई गईं तथा सभी अनुबंधित बसों का भी संचालन किया गया। यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए प्रमुख बस स्टेशनों गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, लखनऊ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, कानपुर व इटावा पर विशेष ड्यूटी व अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई। उन्होंने बताया कि चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की योजना लागू की गई है, जिसमें 1800 किमी संचालन पूरा करने पर 1200 रुपये तथा 6 दिन लगातार कार्य करने पर 0.55 रुपये प्रति किमी अतिरिक्त दिया जाएगा। वहीं, तकनीकी स्टाफ को भी प्रतिदिन उपस्थित रहने पर 500 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। बेहतर परिचालन व्यवस्था बनाए रखने वाले कार्मिकों एवं पर्यवेक्षकों को भी 5,000 रुपये प्रति स्टेशन की दर से सम्मानित किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई