लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कानून-व्यवस्था को अपनी प्राथमिकता बनाकर एक नया इतिहास रच डाला है। योगी सरकार के पिछले आठ वर्षों में यूपी पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जिसके कारण प्रदेश में अपराध दर में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वर्ष 2017 से लेकर अब तक 30,694 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 9,467 अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान पैरों में गोली मारी गई, जबकि 238 अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। यूपी पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए अब तक 14 हजार से अधिक कार्रवाई की। यह आंकड़ा साबित करता है कि योगी सरकार की गर्दन झुकाने की बजाय गोली मारो की नीति ने अपराधियों के दिमाग़ में पुलिस और कानून का खौफ पैदा किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की सत्ता पर काबिज होते ही साफ कर दिया था कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। सीएम के इसी कड़े रुख के चलते यूपी पुलिस को आधुनिक हथियारों से लैस किया गया। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों को अपराधियों से निपटने के लिए और बेहतर प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही, पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से समर्थन दिया गया।
इन सख्त कार्रवाईयों का नतीजा यह रहा कि आज उत्तर प्रदेश देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जाने लगा है। चाहे गैंगस्टर कल्चर हो, संगठित अपराध हो या फिर भूमाफिया और ड्रग माफिया, यूपी पुलिस ने सभी को बेहद मजबूती से निशाना बनाया।
योगी सरकार की नीति स्पष्ट है, कानून का राज, अपराधियों का सफाया। यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश में सामान्य नागरिक पहले से कहीं अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस की मुठभेड़ों और गिरफ्तारियों के ये आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि अगर राजनीतिक नेतृत्व दृढ़ इच्छाशक्ति वाला हो, तो अपराध पर नियंत्रण पाना कोई मुश्किल काम नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
विक्की सोनी हत्याकांड का खुलासाः जीजा निकला कातिल, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, 2 गिरफ्तार
2026-06-10
दरभंगाः कोसी नदी में पलटी नाव, किशोरी समेत तीन महिलाएं लापता
2026-06-10
2026-06-10
सिरसाः प्रेम संबंध से नाराज लड़की के भाई ने की युवक की हत्या, साथी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
2026-06-10
Mussoorie Car Accident: उत्तराखंड मसूरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार 4 की मौके पर मौत
2026-06-10
2026-06-10
Vrindavan News: मंदिर का छज्जा गिरने से श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार, तंज कुंज गली में हुआ हादसा
2026-06-10
रुदावल तहसीलदार की 'तानाशाही' के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, क्या ठप हो जाएगा सरकारी काम?
2026-06-10
गाजियाबादः फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
2026-06-10
2026-06-10
Baghpat Firing News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की हत्या, हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने उतारा मौत के घाट
2026-06-10
मातम में बदलीं खुशियां, पाकुड़ में पलटी बारातियों की बस, 2 की मौत, 35 से ज्यादा घायल
2026-06-10
2026-06-10
बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, कई घायल
2026-06-10
मध्य प्रदेश में ‘टू चाइल्ड’ पाॅलिसी होगी खत्म, कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत
2026-06-10