लखनऊ : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उन पुलिसकर्मियों पर कड़ा रुख अपनाने की बात कही है जो मोबाइल पर रील या वीडियो बनाने की प्रवृत्ति रखते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील ड्यूटी पॉइंट्स पर किसी भी पुलिसकर्मी को रील बनाने की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ड्यूटी करने के दौरान पुलिसकर्मियों को अपनी वर्दी की गरिमा बनाए रखनी चाहिए, और जनता के प्रति सेवा भावना को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, न कि सोशल मीडिया पर दिखावेबाजी को।
मुख्यमंत्री ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से काशी, अयोध्या, प्रयागराज और अन्य संवेदनशील जिलों में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने घाटों और मेलों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्थल पर पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरे, मेडिकल कैंप और फ्लोटिंग बैरियर जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की तैनाती की बात भी की, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए धान खरीद की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करने का आदेश दिया। इसके साथ ही खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही और गोवंश संरक्षण को लेकर भी जिला अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव