शाहजहांपुरः आज जलालाबाद क्षेत्र की हवाई पट्टी, गंगा एक्सप्रेसवे पर योग सप्ताह 2025 का शुभारंभ अत्यंत उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हुआ। दिनांक 15 जून से 21 जून 2025 तक चलने वाले इस सप्ताहव्यापी आयोजन का उद्देश्य जन-जन को योग की महत्ता से अवगत कराना और समाज में एक स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहन देना है।
इस विशेष कार्यक्रम में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, बाल विकास अधिकारी एवं जिले के अन्य अधिकारियों द्वारा योग कर समाज के प्रति एक प्रेरणास्पद संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और सूर्य नमस्कार से हुई, तत्पश्चात ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भ्रामरी प्राणायाम आदि अभ्यास कराए गए। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, पुलिसकर्मियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह महोदय द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे प्राचीन ज्ञान और संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो आज वैश्विक स्तर पर सम्मानित हो चुका है। हमें गर्व होना चाहिए कि भारत से उत्पन्न इस विधा ने पूरे विश्व को स्वास्थ्य और आत्मबल का मार्ग दिखाया है। आने वाली पीढ़ियों को योग /.की इस धरोहर से जोड़ना हमारा कर्तव्य है
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग न केवल हमें शारीरिक रूप से सक्षम बनाता है, बल्कि यह हमारे भीतर अनुशासन, आत्मसंयम और मानसिक स्थिरता का विकास करता है। आधुनिक जीवन की आपाधापी में मानसिक शांति की जो आवश्यकता है, वह योग से ही संभव है। मैं सभी पुलिसकर्मियों से आग्रह करता हूँ कि वे योग को अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से सम्मिलित करें।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को योग के लाभों पर आधारित पुस्तिकाएँ वितरित की गईं। साथ ही, इस योग सप्ताह में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में प्रतिदिन सामूहिक योग सत्र, योग प्रतियोगिताएँ, बच्चों के लिए योग एवं खेलकूद गतिविधियाँ, तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष ध्यान सत्र आयोजित किए जाने की रूपरेखा भी साझा की गई।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई