अयोध्याः अयोध्या नगर के अंगूरी बाग आवास विकास कॉलोनी स्थित अंगूरी बाग पार्क में इसका आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत अनेक प्रकार के फूल व वृक्ष लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।
नीम पीपल चितवन अशोक गूगल अर्जुन आदि छायादार वृक्ष लगाए गए तथा पुष्पों में कनेर बोगनवेलिया चमेली चांदनी अमलतास हरसिंगार सावनी कुमकुम करी पत्ता आदि वृक्ष लगाए गए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ यशपति अग्रवाल व भज्जा ग्रुप के वरिष्ठ विष्णु कुमार भज्जा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कर हम न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बना रहे हैं बल्कि अपने आसपास की आबोहवा को प्रदूषण मुक्त बनाकर अपने वन व देश दोनों के प्रति जागरूकता दिखा रहे हैं।
उन्होंने संस्था की अध्यक्ष संगीता आहूजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप हमेशा ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं इसके लिए संस्था को बहुत-बहुत बधाई। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य सुमिष्ठा मित्रा, बबीता यादव, रत्ना जयसवाल, रामकुमार, मीनू यादव, तुलसी, सौरभ दास, अभिषेक सेन, मदनलाल आहूजा, नीलम श्रीवास्तव, संजय एवं अन्य अतिथि दर्शन लाल आहूजा, सुरेश मित्तल, देवनारायण शर्मा, वीना नारंग, कृष्णा अग्रवाल उपस्थित रहे। अंत में संस्था की कोषाध्यक्ष सुमिष्ठा मित्रा ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों को कार्यक्रम में आने एवं कार्यक्रम का सफल संचालन करने के लिए धन्यवाद दिया तथा सभी को पर्यावरण दिवस गंगा दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल