रामपुरः विश्व साइकिल दिवस पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जिले में साइकिलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें खेलो इंडिया के खिलाड़ियों व अन्य खेलों के खिलाड़ियों तथा जिले के विभिन्न संभ्रांत नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस साइकिलिंग इवेंट को वरिष्ठ कोषाधिकारी सिंह ने अंबेडकर पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिलिंग कार्यक्रम अंबेडकर पार्क से शुरू होकर रोडवेज तिराहा, पहाड़ी गेट होते हुए शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बामन पुरी पर समाप्त हुआ, जिसमें अन्य खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। साइकिलिंग कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
शिक्षक तुषार, जैन इंटर कॉलेज से मनोज, खेलो इंडिया ट्रेनर मोहम्मद फहीम, सीआरपीएफ के पूर्व कमांडेंट आईए खान, कार्यालय के वरिष्ठ दयाल राम आदि ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी रंजीत सिंह ने स्वयं स्टेडियम तक साइकिल चलाकर इस आयोजन में हिस्सा लिया, जिन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिलिंग शारीरिक स्वास्थ्य व आर्थिक लाभ के साथ प्रदूषण से बचाने के लिए जरूरी है। इस अवसर पर रामपुर को फिट रखने व रामपुर से प्रदूषण को कम करने के लिए प्रभारी क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने जिले के लोगों से रोजाना साइकिल चलाने की अपील की।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई