रामपुरः विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रामपुर जिले में जागरूकता कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य आमजन को एचआईवी/एड्स के प्रति संवेदनशील बनाना और रोकथाम के उपायों की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर गांधी समाधी परिसर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने एड्स जागरूकता को समर्थन देने के लिए हस्ताक्षर कर अपना संकल्प व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.सी. सक्सेना, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश तथा एचआईवी/एड्स पर कार्यरत संस्था के निदेशक रईस अहमद सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया और जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु अपना संदेश दिया।
हस्ताक्षर अभियान के बाद चेतना सेवा संस्थान प्रिवेंशन डिवीजन, रामपुर द्वारा जिला चिकित्सालय और स्काउट-गाइड संगठन के सहयोग से एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली गांधी समाधी से प्रारंभ होकर स्टार चौराहे तक पहुंची। रैली में स्काउट-गाइड के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया और हाथों में जागरूकता संदेश वाली तख्तियां लेकर लोगों को एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार और भ्रांतियों को दूर करने से संबंधित संदेश दिए। विद्यार्थियों द्वारा किए गए नारे और संदेशों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया।
रैली समाप्त होने के बाद सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को जलपान वितरित किया गया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में परियोजना प्रबंधक अंकित गुलाटी, एम. एंड ई. अधिकारी फैजान कुरैशी, काउंसलर बीना रस्तोगी तथा चेतना सेवा संस्थान प्रिवेंशन डिवीजन, रामपुर का पूरा दल सक्रिय रूप से उपस्थित रहा।
विश्व एड्स दिवस पर आयोजित ये कार्यक्रम न केवल एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण रहे, बल्कि समाज में इस रोग से जुड़े मिथकों को दूर करने और संक्रमित लोगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में सराहनीय प्रयास साबित हुए। रामपुर प्रशासन और स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से उठाया गया यह कदम समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है।
अन्य प्रमुख खबरें
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04