अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी के सहादतगंज स्थित जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिससे कार्यालय परिसर उत्साह और ऊर्जा से भर उठा।
युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने राधेश्याम त्यागी को 51 किलो की भव्य माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, रामनामा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राधेश्याम त्यागी एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने संगठन के लिए वर्षों तक निष्ठा के साथ कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का जिला संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होगा।
विधायक रामचन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी ने एक अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मार्गदर्शन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में गति मिलेगी। विधायक चन्द्रभानु पासवान ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की असली ताकत है और नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और सशक्त बनाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पांडे, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडे, राम मोहन भारती, डॉ रजनीश सिंह, दिवाकर सिंह, अशोक कसौधन, इं रणवीर सिंह इंद्रभान सिंह, बबलू पासी, अशोक मिश्रा, चंद्रभान सिंह, मनोज वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस भव्य समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया कि संगठन सशक्तिकरण और जन संपर्क को प्राथमिकता देते हुए नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
मेडिकल कॉलेज की बदलेगी सूरत, सड़क-बाउंड्री वॉल और STP निर्माण को मिली मंजूरी
पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने मोईद खान से की मुलाकात, अखिलेश यादव ने फोन पर लिया हालचाल
राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीम ने 600 ग्राम के शिशु को बचाकर पेश की मिसाल
Sri Ganganagar: चलाया गया नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान, नाटक का हुआ मंचन
गर्मी से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद, DM ने परखी ‘सिटी हीट एक्शन प्लान’ की तैयारी
दो बच्चों की मां से दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोपी सिपाही जेल भेजा गया
अनपरा तापीय परियोजना में नए युग की शुरुआत, अजय कुमार ने संभाली कमान
Shahjahanpur: ‘देवों का होली रंग, प्राकृतिक के संग’ का दिया संदेश, निकाली गई रैली
Jhansi: पहूज नदी के अस्तित्व और पर्यावरण को बचाने की बड़ी जंग
बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका, हेमराज वर्मा ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
अब उदयपुरवाटी के मरीजों को नहीं जाना होगा दूर, यहीं मिलेगा इलाज
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग, गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी राख
शासन की मंशा के अनुरूप कार्य समय से पूर्ण हों: प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल