सोनभद्र : ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तेजस्वी किसान मार्ट ने ग्राम पंचायत खुटहनियां में महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और नए स्वयं सहायता समूहों के गठन पर चर्चा करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी संगठन के संस्थापक ई. प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं का स्वावलंबन समाज और देश के समग्र विकास की मजबूत नींव है।
उन्होंने आगे बताया कि तेजस्वी संगठन 2012 से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय है और वर्तमान में यह संगठन किसानों, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी किसान मार्ट की भूमिका को उजागर करते हुए कहा कि यह संगठन देश के 22 राज्यों में लगभग 7000 किसान उत्पादक कंपनियों से जुड़ा हुआ है और उत्पादक से उपभोक्ता तक सीधी बाजार व्यवस्था स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में मिशन प्रबंधक जगदीश कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी किसान मार्ट के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को स्थायी मार्केट लिंकेज मिलेगा, जिससे महिलाएं बेहतर विपणन अवसरों का लाभ उठा सकेंगी।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही ग्राम पंचायत खुटहनियां के सभी राजस्व ग्रामों में नए स्वयं सहायता समूह गठित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ सकें और आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में कदम बढ़ा सकें। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रियंका देवी ने की, जबकि संचालन का कार्य आराधना मौर्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मिशन प्रबंधक जगदीश कुमार, संतोष कुमार मौर्य (पंचायत मित्र खुटहनियां) और अन्य ग्राम प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है, जिससे न केवल महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा बल्कि समाज की समग्र प्रगति में भी योगदान मिलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई