लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आज एक ऐतिहासिक गवाह बनी, जब हजारों महिलाओं के पैरों की धमक ने सियासत के गलियारों को हिला कर रख दिया। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में विपक्षी दलों की हठधर्मिता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के जरिए अपनी ताकत का अहसास कराया। यह केवल एक पदयात्रा नहीं थी, बल्कि उन राजनीतिक दलों के लिए चेतावनी थी जो वर्षों से महिलाओं के हक को अपनी संकुचित मानसिकता की बेड़ियों में जकड़े हुए हैं।
सुबह का वक्त था, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास से बाहर निकले। उनके साथ मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी और हजारों की संख्या में आक्रोशित महिलाएं थीं। भगवा साफे और हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं का हुजूम जब विधानसभा की ओर बढ़ा, तो नजारा देखने लायक था। करीब 1.75 किलोमीटर की इस लंबी पदयात्रा में मुख्यमंत्री ने खुद पैदल चलकर यह संदेश दिया कि नारी सम्मान की इस लड़ाई में सूबे का मुखिया उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जय श्रीराम और नारी शक्ति के नारों से पूरा लखनऊ गुंजायमान हो उठा।

विधानसभा के मुख्य द्वार पर बने विशाल मंच से जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित किया, तो उनके तेवर बेहद तल्ख थे। उन्होंने सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और टीएमसी को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा "आज बहनों के नेतृत्व में निकला यह आक्रोश मार्च केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि विपक्ष के जन-विरोधी आचरण के खिलाफ विद्रोह है। मोदी सरकार महिलाओं को उनका वाजिब अधिकार देना चाहती है, लेकिन विपक्ष की संकुचित मानसिकता इसमें रोड़े अटका रही है। सपा और कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के हितों के साथ खिलवाड़ किया है और आज इनका असली चेहरा देश के सामने आ गया है।" योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि देश में केवल चार जातियां हैं- महिला, गरीब, युवा और किसान। इसमें सबसे पहला स्थान 'महिला' जाति का है। मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि प्रधानमंत्री की मंशा थी कि 2029 से ही महिला आरक्षण प्रभावी ढंग से लागू हो जाए, लेकिन विपक्ष ने इसमें अड़ंगेबाजी करके अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर कर दिया है।
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह केंद्र में मोदी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए उज्ज्वला, मुद्रा और स्वयं सहायता समूहों जैसी योजनाएं चला रही है, उसी तरह उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी 'मिशन शक्ति' के माध्यम से उन्हें सुरक्षा और स्वावलंबन दे रही है। उन्होंने पदयात्रा में शामिल हजारों महिलाओं का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य का हर नागरिक उनकी जायज मांग के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।
इस आक्रोश रैली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने चुनावी चेतावनी देते हुए कहा कि जो पार्टियां आज महिलाओं के हक का विरोध कर रही हैं, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जनता उन्हें करारा सबक सिखाएगी। उन्होंने साफ कहा कि जिन दलों को महिलाओं का समर्थन नहीं मिलेगा, वे अपना खाता तक नहीं खोल पाएंगे। जब तक आरक्षण हकीकत नहीं बन जाता, भाजपा का यह संघर्ष थमने वाला नहीं है।वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह अद्भुत शक्ति प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि यूपी की महिलाएं अब जाग चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह सपा-कांग्रेस के पापों का ही नतीजा है कि आज महिलाएं घर छोड़कर सड़कों पर उतरने को मजबूर हुई हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महिलाओं के जोश को सलाम करते हुए कहा कि महिलाओं का उत्थान और उनका सम्मान ही भाजपा की मूल पहचान है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितने भी रोड़े अटका ले, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण का यह रथ रुकने वाला नहीं है।
लखनऊ की इस पदयात्रा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में 'महिला आरक्षण' का मुद्दा देश की राजनीति का केंद्र बिंदु रहने वाला है। भाजपा ने विपक्ष को घेरने के लिए इसे एक बड़ा हथियार बना लिया है। 1.75 किलोमीटर की इस पैदल दूरी ने सत्ता और संगठन के बीच उस सामंजस्य को भी दिखाया, जो आगामी चुनावों में विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Delhi News: महिला प्रोफेसर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोनों आरोपी दंपति गिरफ्तार
2026-06-07
2026-06-07
Delhi: रजोकरी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, टेम्पो-इनोवा की टक्कर में महिला की मौत, 5 घायल
2026-06-07
यूनाइटेड किंगडम में छाएगा झारखंड के आम्रपाली आमों का स्वाद, 1.5 मीट्रिक टन आमों का निर्यात
2026-06-07
Delhi: मेट्रो विहार काॅलोनी में जर्जर शौचालय का ढांचा गिरने से बच्ची की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा
2026-06-07
जबलपुर में भाजपा महिला नेता की गोली लगने से मौत, झगड़ा सुलझाने के दौरान हुई घटना
2026-06-07
2026-06-06
झांसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 33 वाहनों पर कार्रवाई, दो खदान संचालकों को नोटिस
2026-06-06
जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
2026-06-06
Pilibhit: आबकारी इंस्पेक्टर पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
2026-06-06
2026-06-06
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, एक गंभीर
2026-06-06
पश्चिम बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामलों की होगी जांच, स्पेशल सेल गठित
2026-06-06
Manasi Murder Case: लखनऊ में मिला सीतापुर से लापता मानसी का शव, प्रेमी ने हत्या कर जंगल में फेंका
2026-06-06
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06