Pilibhit: आबकारी इंस्पेक्टर पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
खबर सार :-
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने सेल्समैन के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और सार्वजनिक रूप से उसे थप्पड़ मार दिए। इतना ही नहीं, विरोध करने पर सेल्समैन को लात मारने और पुलिस बुलाकर थाने भेजने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।
खबर विस्तार : -
पीलीभीत: जिले के बिलसंडा क्षेत्र में आबकारी विभाग के एक इंस्पेक्टर पर शराब दुकान के सेल्समैन से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विभाग में हलचल मच गई है। हालांकि, आरोपों के घेरे में आए आबकारी इंस्पेक्टर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा हाईवे किनारे संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण, चिह्नीकरण और उनकी दूरी मापने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ बिलसंडा क्षेत्र के कुरैया कलां गांव पहुंचे थे।
कुरैया कलां गांव में ग्रीश कुमार के नाम से संचालित देशी और विदेशी शराब की दुकान का निरीक्षण किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आबकारी टीम को नियमानुसार हाईवे से दुकान की दूरी का सत्यापन करना था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आबकारी इंस्पेक्टर और दुकान पर मौजूद सेल्समैन के बीच कहासुनी हो गई।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मौजूद किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वीडियो के वायरल होने के बाद आबकारी विभाग की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
वहीं, आबकारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वह शासन के निर्देशानुसार हाईवे किनारे स्थित शराब की दुकानों के चिह्नीकरण और दूरी मापन के लिए अपनी टीम के साथ मौके पर गए थे। उनके अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही मारपीट, गाली-गलौज और बदसलूकी की बातें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं।
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि मामले की वास्तविकता और वीडियो की सत्यता की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी। प्रशासनिक स्तर पर भी मामले पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक होने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ेंः-Vineet Rai murder case: गाजीपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विनीत राय हत्याकांड पर सरकार को घेरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्य प्रदेश में करवा चौथ पर बारिश की संभावना, 17 जिलों के लिए अलर्ट
2026-10-26
-
बिहार में तूफान ‘अर्नब’ का असर, 28 अक्टूबर से होगी बारिश; येलो अलर्ट
2026-10-26
-
104 साल पुराने स्कूल में सुविधाओं का अभाव, पेयजल-शौचालय का भी अभाव
2026-10-26
-
सुल्तानपुरः राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं
2026-10-26
-
नर्मदा महोत्सव के अंतिम दिन भेड़ाघाट पर बिखरे सुर और संगीत के रंग
2026-10-26
-
LUCKNOW : पिछले साल 2.77 करोड़ रुपये में हुआ था टेंडर, 4.61 करोड़ रुपये की बोली को मंजूरी
2026-10-25
-
यूपी में चकबंदी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर, गांवों में प्रक्रिया पूरी करने की संख्या बढ़ी
2026-10-25
-
हमीरपुर में जलविहार महोत्सव आज, पानी के बीच रामलीला का होगा सजीव मंचन
2026-10-25
-
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड
2026-10-25
-
लखनऊ में वकीलों का विरोध प्रदर्शन, चैंबर तोड़ने की कार्रवाई से नाराज
2026-10-25
-
Sharad Purnima 2026: शरद-पूर्णिमा पर प्रयागराज में उमड़ा जनसैलाब
2026-10-25
-
सीवान विस्फोट मामले में पांचवी मौत की गुत्थी उलझी, युवती की तलाश जारी
2026-10-24
-
झांसी में सुरक्षा जवानों की भर्ती, 22 हजार तक वेतन
2026-10-24
-
UPMRC को UMI 2026 में मिला बेस्ट स्टॉल अवार्ड
2026-10-24
-
बल्दीराय में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्गों का निरीक्षण, सुरक्षा के निर्देश
2026-10-24