Delhi News: महिला प्रोफेसर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोनों आरोपी दंपति गिरफ्तार
खबर सार :-
दिल्ली में महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में आरोपी पति- पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हत्या प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा था।
खबर विस्तार : -
Delhi News: नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर में महिला प्रोफेसर की हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने खुलासा किया है कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के रहने वाले पति पत्नी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते दोनों ने मिलकर प्रोफेसर की हत्या की। वह डीयू के शिवाजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में सहायक प्रोफेसर थीं।
कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या
दिल्ली पुलिस के मुताबिक देबोस्मिता पॉल के पति इस घटना के समय पुणे में थे। पुलिस ने उनका बयान दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की तलाश की तो पता चला कि दो अनजान लोग वारदात के दिन वसुंधरा एन्क्लेव स्थित रिहायशी कॉम्प्लेक्स में आए थे। दोनों दोपहर 1 बजे से शाम के 6 बजे के बीच सोसाइटी में पहुंचे थे। इस दौरान उनके कॉम्प्लेक्स के अंदर होने का पता चला, लेकिन गार्ड्स के पास मौजूद विजिटर्स रजिस्टर में उनकी एंट्री का कोई रिकार्ड दर्ज नही हुआ था। हत्या के बाद उनपर किसी को शक न हो इसके लिए वो अपने साथ एक बच्चा भी में लाए थे। पुलिस का मानना है कि यह उनकी योजना का एक हिस्सा है, जिससे की उनपर किसी को संदेह न हो।
प्रॉपर्टी विवाद बना हत्या का कारण
प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की पश्चिम बंगाल में उनके नाना की जमीन थी। दोनों आरोपी यहां किराए के मकान में रह रहे थे। प्रोफेसर उस जमीन को पूरी तरह अपने नाम करने का दबाव बना रही थीं, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें जान से मार दिया। हत्या को अंजाम देने के लिए दोनों पति पत्नि बंगाल से दिल्ली आए थे। दोनों प्रोफेसर से मिलने के बहाने से आए और अपने साथ लाए धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।
दोनों आरोपी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर
दिल्ली पुलिस की सात टीमें मिलकर 4 राज्यों में छापेमारी कर रही है। हत्याकांड वाले दिन सोसाइटी में आए 200 लोगों को निगरानी में रखकर 13 लोगों से पूछताछ की गई, जिसके बाद पति-पत्नि से पूछताछ के द्वारा शक गहरा हुआ, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर रखी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिससे कि इसमें जुड़े बाकी संभावित लोगों को पकड़ा जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06