जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
खबर सार :-
अभियान की शुरुआत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ की गई। प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विकास खंडों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदियों और नहरों के किनारे पारंपरिक एवं फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे।
खबर विस्तार : -
झांसीः केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में 5 जून से 21 जून 2026 तक समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा आम लोगों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रदर्शित किया जाएगा।
आयोजित होंगे जन-जागरूकता कार्यक्रम
जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान नगर क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम, शिविर, सम्मेलन, प्रदर्शनियां और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस कार्यक्रम के लिए प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को नोडल अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारियों को सह-नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत समाज के विभिन्न वर्गों, प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक संगठनों के साथ संवाद स्थापित कर सरकारी योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान ‘सरकार आपके द्वार’ की अवधारणा के तहत जनसमस्या समाधान शिविरों का भी आयोजन होगा।
11 जून से 14 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रेस वार्ताओं के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसके बाद 14 जून से 16 जून तक सभी विकास खंडों में जन-कल्याण मेले एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन होगा, जहां लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने का उद्देश्य
16 जून से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और प्रबुद्ध व्यक्तियों का चयन कर उन्हें विकास खंड स्तर पर संवाद कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। वहीं 17 जून से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी आयोजित होगी, जिसमें गरीब कल्याण योजनाओं, उत्तर प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं, आध्यात्मिक स्थलों के विकास और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधारों को ‘पहले और अब’ की थीम पर प्रदर्शित किया जाएगा।
कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 और 19 जून को खेती कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उप निदेशक कृषि को नोडल अधिकारी तथा जिला कृषि अधिकारी को सह-नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्टेडियम परिसर एवं सभी ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान की पूरी अवधि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपालों का भी आयोजन होगा। इन चौपालों में सरकारी योजनाओं की समीक्षा, जनसमस्याओं की सुनवाई तथा शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, अपर जिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः-पुवायां तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
अन्य प्रमुख खबरें
-
ओबरा में इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
2026-07-25
-
Kanwar Yatra Security : मुख्यमंत्री योगी का सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
2026-07-25
-
शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा करेंगे वाराणसी में संत की 650वीं जयंती अभियान का शुभारंभ
2026-07-25
-
2026-07-25
-
2026-07-25
-
Sonbhadra Vijay March : सोनभद्र में कांग्रेस का विजय मार्च, परीक्षा धांधली पर केंद्र सरकार पर हमला
2026-07-25
-
सोनभद्र में जितेंद्र निषाद के नेतृत्व में मनाई गई फूलन देवी की शहादत
2026-07-25
-
2026-07-25
-
2026-07-25
-
Bihar Bandh: पेपर लीक पर बिहार में उबाल, कई जिलों में भारी बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां
2026-07-25
-
असम-गुजरात में बाढ़ का कहर, 93 लोगों की मौत, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित
2026-07-25
-
दिल्ली के वसंत कुंज में दर्दनाक हादसा, सेना अधिकारी के बेटे की मौत, महिला मित्र की स्थिति गंभीर
2026-07-25
-
2026-07-25
-
गोंडा में दर्दनाक सड़क हादसा: बेटे को बचाने दौड़ी मां भी कंटेनर की चपेट में आई, दोनों की मौत
2026-07-25
-
Uttarakhand IAS Transfers: उत्तराखंड में 11 IAS और IFS अधिकारियों का तबादला, ये रही पूरी लिस्ट
2026-07-24