कटका क्लब सामाजिक संस्था के स्थापना दिवस पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा, ऋषभदेव शुक्ला बने प्रदेश अध्यक्ष
खबर सार :-
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऋषभदेव शुक्ला और प्रदेश मंत्री शिवकुमार तिवारी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। सभी ने मिलकर समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुरः कटका क्लब सामाजिक संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक राजकुमार मिश्र के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में संस्था की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
स्थापना दिवस समारोह के दौरान ऋषभदेव शुक्ला को संस्था का प्रदेश अध्यक्ष तथा शिवकुमार तिवारी को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारियों की घोषणा के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऋषभदेव शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि कटका क्लब सामाजिक संस्था लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन का विस्तार किया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं को संस्था से जोड़कर समाजहित के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से संस्था सामाजिक बदलाव की दिशा में और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रदेश मंत्री शिवकुमार तिवारी ने कहा कि संस्था द्वारा संचालित जनकल्याणकारी अभियानों को गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कार्य किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को याद करने और उन्हें निभाने का संकल्प लेने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि संस्था अपने स्थापना काल से ही पर्यावरण संरक्षण, पक्षी संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है।
डॉ. सौरभ मिश्र ने कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। इससे संस्था के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा अधिक से अधिक लोगों तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ेंः-जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
अन्य प्रमुख खबरें
-
CM मोहन यादव ने दी 3,300 करोड़ की सौगात, MP में 83 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार रुपये
2026-07-27
-
झांसी में Lakhpati Didi योजना तेज, हर ब्लॉक से सामने आएंगी सफलता की अनकही दास्तानें
2026-07-27
-
Jhansi District Hospital में मशीन खराब और किट की कमी से थायराइड समेत कई जरूरी जांचें ठप, मरीजों की जेब पर पड़ रहा भारी असर
2026-07-27
-
भीलवाड़ा में गौ सम्मान आव्हान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर निकली विशाल प्रार्थना रैली
2026-07-27
-
झांसी हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल कार और अवैध हथियार बरामद
2026-07-27
-
मण्डालिया मैदा में भगवान देवनारायण मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न, तीन दिन तक भक्ति, सेवा और आस्था का रहा अद्भुत संगम
2026-07-27
-
पुलकसागरजी महाराज के प्रथम चातुर्मास को लेकर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम
2026-07-27
-
लखीमपुर खीरी: कस्टडी में 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
2026-07-27
-
संतकबीरनगर में कहर बनकर दौड़ा ट्रक, पति-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत
2026-07-27
-
तीन साल बाद प्रशासनिक कार्रवाई से गरमाई सियासत, पटवारी-कानूनगो संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
2026-07-26
-
बागोर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, हत्या के पीछे आर्थिक विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
2026-07-26
-
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ओबरा तहसील इकाई का गठन, अमरदीप बने अध्यक्ष
2026-07-26
-
गड्ढों में दफन विकास! बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का गुस्सा, विधायक की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
2026-07-26
-
ओबरा में इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
2026-07-25
-
Kanwar Yatra Security : मुख्यमंत्री योगी का सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
2026-07-25