झांसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 33 वाहनों पर कार्रवाई, दो खदान संचालकों को नोटिस
खबर सार :-
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में 26 मई से 2 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान इमारती पत्थर की स्वीकृत छह खदानों की जांच की गई, जिनमें से दो खदानों में अवैध खनन पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पट्टाधारकों को नियमानुसार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
खबर विस्तार : -
झांसीः जिले में अवैध खनन, भंडारण और उपखनिज के अवैध परिवहन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने खनिज विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों और खनन पट्टाधारकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा इसके लिए लगातार निगरानी और अभियान चलाया जाए।
जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में ओवरलोडिंग की समस्या अधिक है, वहां विशेष नाके लगाकर वाहनों की जांच की जाए। साथ ही एमएम-11 दस्तावेजों का सत्यापन भी अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने तहसील स्तरीय टास्क फोर्स समितियों को जनपद में संचालित सभी बालू पट्टों और इमारती पत्थर की स्वीकृत खदानों का शत-प्रतिशत निरीक्षण कर सीमांकन सत्यापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बालू, गिट्टी, मोरम और अन्य उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों पर वैध नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। डबल नंबर प्लेट, नंबर प्लेट न होना या गंदी एवं अस्पष्ट नंबर प्लेट लगाकर परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट या वैध एमएम-11 दस्तावेज के खनिज परिवहन को अवैध माना जाएगा और ऐसे मामलों में चालान के साथ वाहन सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
इसके अलावा उपखनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 33 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें से 20 वाहनों को संबंधित थानों में निरुद्ध कराया गया, जबकि 13 वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई। इन वाहनों से जुर्माने के रूप में कुल 3 लाख 26 हजार 770 रुपये की धनराशि वसूल की गई है।
प्रशासन ने अवैध भंडारण और प्रतिबंधित मशीनों से खनन के मामलों में भी कार्रवाई की है। तहसील गरौठा के ग्राम धनौरा में अवैध भंडारण पाए जाने पर थाना ककरवई में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं प्रतिबंधित मशीनों के माध्यम से खनन करने के मामले में थाना मऊरानीपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कई प्रमुख मार्गों पर चेकगेट स्थापित किए गए हैं। इनमें झांसी-कानपुर हाईवे स्थित पूंछ चेकगेट, गुरसराय-कोटरा रोड चेकगेट, बड़ा गांव के निकट सेमरी टोल प्लाजा तथा खैलार क्षेत्र के निकट बबीना टोल प्लाजा पर स्थापित चेकगेट शामिल हैं। इन सभी चेकगेटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी सहायता से ओवरलोडिंग और अवैध खनन गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है।
इस अभियान के दौरान वरिष्ठ खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह, खान इंस्पेक्टर अमित कुमार तथा पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सपा ने दिया आकाश आनंद को ऑफर! कांग्रेस ने कही ये बात
2026-09-11
-
बारिश-बाढ़ से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाने के निर्देश
2026-09-11
-
मध्य प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-09-11
-
महाराष्ट्र: अलग-अलग हादसों में 3 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत, कई घायल
2026-09-11
-
भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबकर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
2026-09-10
-
बिहार: 1.05 करोड़ पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंचे ₹1,233.87 करोड़
2026-09-10
-
मिठनेपुर डिजिटल लाइब्रेरी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना
2026-09-10
-
अत्याधुनिक मशीनों ने भी मानी हार! उज्जैन में बजरंग बली की जय-जयकार
2026-09-10
-
चाकसू नगर पालिका चुनाव 2026: 88.80% मतदान, 14 सितंबर को नतीजे
2026-09-10
-
AI ब्लैकमेलिंग मामला: झांसी पुलिस ने प्रयागराज से महिला को किया गिरफ्तार
2026-09-10
-
RailOne ऐप से आसान हुई रेल यात्रा, जानें सभी सुविधाएं
2026-09-10
-
बिहार में बाढ़ से 14 जिलों के 43.64 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां उफान पर
2026-09-10
-
ईडन गार्डन्स में दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारी, CAB से मांगी अनुमति
2026-09-10
-
बराबंकी में सरयू नदी उफान पर, कई घर पानी में समाए; ग्रामीणों में दहशत
2026-09-10
-
इंदौर में अतिक्रमण हटाने गई टीम से झड़प, हंगामा कर रहे 6 लोग हिरासत में
2026-09-09