Manasi Murder Case: लखनऊ में मिला सीतापुर से लापता मानसी का शव, प्रेमी ने हत्या कर जंगल में फेंका
खबर सार :-
सीतापुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मानसी नाम की छात्रा का शव लखनऊ के बख्शी तालाब के जंगल में मिला है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
खबर विस्तार : -
Manasi Murder Case: लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के जंगल में एक किशोरी का शव मिलने से वहां दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी का नाम मानसी है, उसकी उम्र 20 साल है, जो सीतापुर की रहने वाली है। शुरुआती जांच में पता चला कि वह पिछले 12 दिनों से घर से लापता थी। 6 जून को उसका शव कंकाल के रुप में मिला है। किशोरी की पहचान उसके कपड़ों और चप्पलों से की गई।
Manasi Murder Case: BSc की छात्रा का निर्मम हत्या
लखनऊ पुलिस ने पहचान होने के बाद उसके परिवार को इस बात की सूचना दी। मानसी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी BSc की छात्रा थी। 25 मई को घर से कॉलेज के लिए बोल कर निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन आसपास के इलाके में खोजबीन करने लगे। घंटो बाद भी जब उसका पता नहीं चल पाया तो उसके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन उसके पिता का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के तीन दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद भी उन्होंने लापरवाही दिखाई, जिससे तंग आकर परिवारजन और ग्रामीणों ने मिलकर धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
Manasi Murder Case: बुरी हालत में मिली मानसी की लाश
मानसी के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस ने समय से कार्रवाई की होती तो उनकी बेटी की जान बच जाती। बेटी का कंकाल देख परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। मानसी का शव काफी बुरी हालत में मिला था। उसके शव को जंगली जानवर खा गए थे, सड़े-गले चप्पल और कपड़े से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने संदेह के घेरे में मानसी की सहेली के भाई विशाल पाल को निशाने पर लिया है। युवक से पुलिस ने पूछताछ की जिसके बाद पता चला कि उसने ही मानसी की हत्या की है।
Manasi Murder Case: शव को छुपाने की कोशिश
प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी विशाल पाल और मानसी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि युवती प्रेग्नेंट थी। हालांकि आरोपी ने हत्या करने का कारण नहीं बताया है। पुलिस के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि युवती के गर्भवती होने के कारण ही विशाल ने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को आउटर रिंग रोड के किनारे जंगल में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06