बांदा, घर से घास काटने गई महिला को पता भी नहीं था कि उसके साथ किसी ने घिनौनी हरकत करने की ठान ली है। जानकारी के अनुसार, जिले के एक गांव निवासी महिला घास काटने गई थी। तभी उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। यह मामला पुलिस में पहुंचा तो उसने अभियोग पंजीकृत कर साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। परिणामस्वरूप न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ दस साल कैद की सजा सुनाई है। तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने वाले सोमदत्त उर्फ पप्पू को न्यायालय विशेष जज डकैती छोटेलाल यादव ने 10 साल की सजा सुनाई साथ ही 11 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
अभियोजन अधिकारी ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 25 जनवरी 2018 को बबेरू कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 22 जनवरी 2018 को गांव में स्थित खेत में घास काटने गई थी, तभी पाली गांव के रहने वाले सोमदत्त उर्फ पप्पू ने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विवेचक रीतेश कुमार गुप्ता ने नौ अगस्त 2018 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इस मुकदमे में साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर सोमदत्त उर्फ पप्पू को दोषी पाते हुए न्यायालय ने 10 साल के कठोर कारावास व 11 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह