पश्चिम मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल के दासपुर थाना क्षेत्र के सुरतपुर गांव में शनिवार रात एक सामूहिक मनसा पूजा के दौरान वितरित प्रसाद खाने के बाद लगभग 150 से अधिक लोग अचानक बीमार पड़ गए। इस सामूहिक पूजा में वितरित खिचड़ी भोग को खाने के कुछ ही घंटों बाद ग्रामीणों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतें सामने आने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
यह पूजा सुरतपुर गांव में हर वर्ष की तरह इस बार भी पारंपरिक रूप से आयोजित की गई थी। भोग वितरण के दौरान न केवल सुरतपुर, बल्कि आसपास के खरदा विष्णुपुर और रूपनारायणपुर गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए थे। अनुमान के अनुसार, करीब 300 से अधिक लोगों ने भोग ग्रहण किया था। इसके बाद रात होते-होते बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ने लगे।
जैसे ही मामला सामने आया, दासपुर–1 ब्लॉक के बीडीओ दीपंकर विश्वास ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया और इलाज की व्यवस्था शुरू कर दी। रविवार सुबह तक गांव में मेडिकल कैंप लगा दिया गया था, जहां मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा दी जा रही है। जिनकी हालत गंभीर बताई गई, उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में रेफर किया गया।
इस घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए दासपुर–1 पंचायत समिति के अध्यक्ष सुकुमार पात्र, राजनगर ग्राम पंचायत के प्रधान और उपप्रमुख भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुकुमार पात्र ने बताया कि “स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और सभी प्रभावित लोगों का इलाज किया जा रहा है।”
अब तक पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि शेष लोगों की स्थिति स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पानी के नमूने भी जांच के लिए भेज दिए हैं, जिससे यह पता चल सके कि बीमारी प्रसाद के कारण फैली या पानी में किसी प्रकार का संक्रमण था।
अन्य प्रमुख खबरें
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04