Weather Update Today: पूरे उत्तर भारत कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक तरफ जहां बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, तो वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे ने पूरे उत्तर भारत को अपनी आगोश में ले लिया है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भीषण ठंड को लेकर चेतावनी जारी है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्र सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।
बिहार की बात करें तो मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक यानी 26 दिसंबर तक राज्य में कड़ाके की ठंड का अनुमान लगाया है। इस दौरान पटना से गया, मोतिहारी, पूर्णिया और किशनगंज तक के इलाकों के लिए शीतलहर और घने कोहरे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के दक्षिणी जिलों में पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। नालंदा जिले के राजगीर में सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग अनुसार, सोमवार और मंगलवार को 11 जिलों के लिए घने कोहरे और कोल्ड डे की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पश्चिम पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, सीवान, चंपारण (बेतिया), सारण (छपरा), वैशाली (हाजीपुर), दरभंगा, मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी जिले शामिल हैं। पटना, भोजपुर (आरा), समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बक्सर, रोहतास (सासाराम), जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, कैमूर (भभुआ), औरंगाबाद और गया जिलों के लिए भी कोहरे और ठंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 से 26 दिसंबर तक के तीन दिन लोगों के लिए खास तौर पर मुश्किल होंगे। इस दौरान पूरे बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि 27 दिसंबर से कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। पूर्वी UP के कुछ इलाकों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के उपरांत 24 दिसंबर से कोहरे में बढ़ोतरी होगी और तापमान में फिर से 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के पूर्वानुमान हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रवस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, ललितपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी एवं आसपास के इलाकों में दिन और रात के पारे में गिरावट होगी, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल