रामपुरः दुनिया के अनेकों देशों में जल संकट से जनता परेशान है। ऐसे में सरकार जल संरक्षण की दिशा में व्यापक स्तर पर काम कर रही हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार भी जल संरक्षण व संचयन की मुहिम चला रही है। इसी कड़ी में डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी विद्यासागर मिश्र तहसील स्वार क्षेत्र के अंतर्गत छपर्रा झील के पुनरुद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जो भी खामियां दिखीं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जल संरक्षण अभियान के तहत खंड विकास अधिकारी स्वार द्वारा करीब 400 मीटर झील का पुनरुद्धार कराया गया है। इस झील पर पूर्व में स्थानीय लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया गया था, जिसे अभियान के दौरान कब्जा मुक्त कराकर पुनरुद्धार कराया गया है। जिले में जिलाधिकारी के नेतृत्व में नदियों एवं झीलों को पुराने स्वरूप में लाने के लिए लगातार कवायद की जा रही है। इस झील के पुनरुद्धार के उपरांत जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के दौरान पर्याप्त जलापूर्ति संभव हो सकेगी। डीएम ने निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित सभी झील एवं नदियों के पुनरुद्धार का कार्य जारी रखा जाए।
यह ध्यान रखें कि झील, तालाब अथवा नदियों के लिए आरक्षित जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील स्वार क्षेत्र के ग्राम हसनपुर उत्तरी में स्थित नईया नदी के पुनरुद्धार कार्यों का भी निरीक्षण किया। यह नदी उत्तराखण्ड से जनपद में प्रवेश करती है, जो विकास खंड क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है। इस नदी की लम्बाई करीब 14 किलोमीटर है। इस नदी क्षेत्र में भी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा पूर्व में अनाधिकृत रूप से कब्जा किया गया था, जिसपर उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी द्वारा राजस्व व विकास विभाग की टीम के साथ मिलकर नदी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यहां तालाब की खोदाई का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है। नदी के पहुंच मार्ग पर मनरेगा के माध्यम से कार्य कराते हुए मार्ग को सुगम बनाया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
निर्झर धाम आश्रम पर 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का सोमवार को होगा समापन
झांसी स्टेशन पर संयुक्त निरीक्षण अभियान, ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचते 7 अवैध वेंडर पकड़े
सम्मान समारोह में समाजसेवी कुमार सागर का हुआ सम्मान
Abhishek Prakash: चर्चित IAS अभिषेक प्रकाश को यूपी सरकार ने किया बहाल, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
सिंचाई शुल्क की शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश, जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों की बैठक आयोजित
‘ग्लूकोमा अवेयरनेस वीक’ के तहत लोगों को किया गया जागरूक, विस्तार से दी जानकारी
Sri Ganganagar: वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, कई मामलों का निस्तारण
‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का सफल आयोजन, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
रिचार्ज के बाद भी अंधेरे में उपभोक्ता, समाधान के लिए भटक रहे लोग
आत्महत्या की चेतावनी देने के बाद जागा प्रशासन, घोटाले की जांच करने पहुंचे अधिकारी
लाखों रुपए की सोनोग्राफी मशीन बनी शोपीस, लोगों को आज तक नहीं मिला कोई लाभ
श्यामलाल निषाद बने अध्यक्ष, समाज की बैठक में लिया गया फैसला
Pilibhit: सपा ने मनाई शिवदयाल चौरसिया की जयंती, आयोजित हुआ कार्यक्रम
निर्झर धाम आश्रम पर चल रहा 108 कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, दी जा रहीं 5 लाख आहुतियां
एलपीजी गैस लेने के चक्कर में सुबह से लेकर शाम तक लग रही लंबी-लंबी लाइने, लोग परेशान