अयोध्या: रविवार को अयोध्या में चल रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ की विशेष आम सभा (स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग) आयोजित हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से अयोध्या के विशाल गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना गया। विशाल गुप्ता, जो कि एम.आर. जयपुरिया स्कूल, अयोध्या के निदेशक और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के बड़े पुत्र हैं, पहले प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बॉक्सिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और अब नए नेतृत्व के साथ इस खेल को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। डॉ. मिश्र ने यह भी बताया कि संघ युवाओं को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और आधुनिक संसाधनों से जोड़ने का कार्य तेज करेगा, ताकि राज्य में बॉक्सिंग के स्तर को और ऊंचा किया जा सके।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, "अयोध्या अब केवल धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रही है। मेरे पुत्र को जो जिम्मेदारी मिली है, वह उसे समर्पण और मेहनत से निभाएंगे, ताकि खेल जगत में अयोध्या का नाम रोशन हो।"
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने अपने चुनाव के बाद कहा, 'यह सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं प्रदेश के हर जिले में बॉक्सिंग को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और पारदर्शी चयन प्रणाली को लागू करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।'
बैठक में अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। अभिषेक पाल (सिद्धार्थनगर) को उपाध्यक्ष, उपेंद्र पांडेय (कानपुर) को महासचिव, रमाकांत पांडेय (बस्ती), अभिषेक अग्रवाल (अयोध्या), आशुतोष ओझा (वाराणसी) को संयुक्त सचिव और देवेन्द्र कुमार (लखनऊ) को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अमित गिरी (मेरठ), सत्यम शुक्ला (प्रयागराज), संजीव राय (गोरखपुर) और मनीष जायसवाल (प्रयागराज) का चयन किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह