बांदा। बबेरू थाना व कस्बा की निवासिनी पीडिता की मां ने 22 सितंबर 2012 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 1 जून 2012 की सुबह 5 बजे उसकी 16 वर्षीय लड़की को अनीता पत्नी अनवर बहला कर ले गई। साथ में 7 हजार रुपये नकद व 100 ग्राम चांदी की पायल भी ले गई। जिसकी सूचना थाने में दी लेकिन रिपोर्ट नही दर्ज की गई। उसकी मां ने 27 अगस्त 2012 को डीआईजी को प्रार्थनापत्र दिया कि उसकी पुत्री को ले जाने में बिन्नू, मेराज, रहमान व अनीसा का सहयोग है। पुलिस ने डीआईजी के आदेश से 22 सितंबर 2012 को चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को तलाशने का आश्वासन दिया।
बाद में जब 03 अक्तूबर 2012 को किशोरी को तलाश कर उसका डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद पूंछा गया तो उसने अपने बयान में बताया कि वह फतेहपुर के थाना औंग निवासी सादीपुर चंदेलडेरा अनवर खां जो रिश्ते में उसके चाचा लगता है। मैं अपने मन से उसके साथ गई थी। मैं उससे शादी करना चाहती हूं। तत्कालीन विवेचक ने लड़की के बयान के मुताबिक बिंन्नू, मेराज, रहमान व अनीशा को क्लीन चिट देते हुए एफआर लगा दी।
किशोरी को 13 वर्ष पूर्व बहला कर ले जाने के मामले में दोषी पाए गए एक व्यक्ति अनवर खां को विशेष न्यायाधीश डकैती गगन कुमार भारती की अदालत ने बुधवार को 7 वर्ष का सश्रम कारावास सुनाया। साथ ही अन्य धाराओं में सजा सहित 12 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इसकी अदायगी न करने पर 7 माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दोषी को जेल भेज दिया गया। वहीं अनवर खां के खिलाफ 30 अक्तूबर 2012 को आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से चार गवाह पेश किए गए। पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद न्यायाधीश ने अपने 14 पृष्ठीय फैसले में अनवर खां को दोषी पाते हुए सजा व जुर्माने से दंडित किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल