लखनऊ। पोर्टल अपडेशन के चलते वाहनों की फिटनेस फीस नहीं कट पा रही है। फीस न कटने से बीते दो दिनों से वाहनों की फिटनेस ठप है। वहीं आने वाले सप्ताह में भी फीस न कट पाने की आशंका जतायी जा रही है। इसके चलते वे वाहन स्वामी परेशान हैं जिनके वाहनों की फिटनेस खत्म हो गई है अथवा समाप्त होने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन फिटनेस पोर्टल को अपग्रेड कर रहा है।
मंत्रालय की ओर से परिवहन विभाग को पहले ही इसकी सूचना दे दी गई थी। बावजूद इसके परिवहन विभाग के अफसरों ने पोर्टल अपग्रेड किए जाने की सूचना गाड़ी मालिकों को नहीं दी। इस बीच बीते शुक्रवार से ही पोर्टल बंद हो गया और फीस कटना बंद हो गई। शनिवार को भी पूरे दिन आईएनसी सेंटर पर पहुंचे वाहनों की फिटनेस का काम बंद रहा। इसके चलते दिन भर वाहन स्वामी परेशान रहे। आने वाले कुछ दिनों तक यह समस्या बने रहने की आशंका जतायी जा रही है।
ऐसे में वाहन मालिक इस बात को लेकर खासा परेशान हैं कि फिटनेस खत्म होने पर कहीं उन पर जुर्माना न लगा दिया जाए। जानकारी के अनुसार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने फिटनेस सेंटर पोर्टल के अपडेशन की सूचना पहले ही उपलब्ध करा दी थी। इसके बाद भी परिवहन अफसरों ने लापरवाही बरती और इसकी सूचना वाहन स्वामियों को नहीं दी। परिवहन विभाग के अफसर इसकी जिम्मेदारी फिटनेस सेंटर संचालित कर रही निजी एजेंसी के ऊपर थोप रहे हैं, जबकि इसका खामियाजा वाहन मालिकों को भुगतना पड़ रहा हैं।
ट्रांसपोर्टनगर स्थित वाहन परीक्षण एवं प्रमाणीकरण केंद्र (आईएनसी सेंटर) पर वाहनों के फिटनेस का काम किया जाता हैं। यहां पर रोजाना 200 वाहनों की फिटनेस का स्लॉट है। हालांकि 100 से लेकर 125 गाड़ियों तक की फिटनेस प्रतिदिन होती है। फिटनेस के लिए आने वाले वाहनों में छोटे वाहन को 800 रुपए और बड़े वाहन को 1200 रुपए फिटनेस फीस पोर्टल पर जमा करना होता है। फिटनेस के लिए आने वाले वाहनों की पहले मैनुअल और उसके बाद मशीन पर फिटनेस की जांच की जाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई