लखनऊ : नवाबों की नगरी लखनऊ से अब मुंबई जाने वालों का सफर और आसान होगा। रेलवे ने लखनऊ से बरेली के रास्ते वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना पर काम शुरू किया है। रेलवे ने वर्ष 2025-26 में देश भर में 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। बीते वर्ष बरेली-मुंबई के मध्य वंदे भारत स्लीपर के संचालन को मंजूरी दी गई थी। अब इस रूट का सर्वे भी कराया जा चुका है। जल्द ही इस ट्रेन की समय सारिणी भी जारी की जाएगी।
अब रेलवे लखनऊ-मुंबई के बीच बरेली के रास्ते वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। इस रूट के सर्वे का काम भी रेलवे ने शुरू कर दिया है। बरेली-मुंबई और लखनऊ-मुंबई वंदे भारत स्लीपर की समय सारिणी भी जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। दरअसल, लखनऊ-मुंबई के बीच अधिक रेलवे स्टेशन पड़ते हैं, ऐसे में यात्री भी अधिक संख्या में मिलेंगे।
रेलवे अफसरों के अनुसार, उत्तर रेलवे के दिल्ली कोचिंग यार्ड में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का एक और रैक भी जल्द पहुंचने वाला है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद दोनों ट्रेनों की समय सारिणी, किराया आदि जारी किया जाएगा। लखनऊ-मुंबई रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुद्दीन के रास्ते मुंबई पहुंचेगी।
बता दें कि उत्तर रेलवे को बीते अप्रैल में ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली रैक मिल चुकी है। 16 कोच वाली रैक में एसी फर्स्ट, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर श्रेणी के कोचों में 823 यात्री आरामदायक सफर कर सकेंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू होने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। साथ ही हफ्ते में एक दिन संचालित होने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पर यात्रियों का दबाव भी कम हो सकेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल