Vaishali Road Accident: बिहार के वैशाली जिले मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां के महिसौर थाना क्षेत्र के पनसला चौक के पास एक ट्रक ने कार को रौंद दिया। हादसे में एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार, बिदुपुर थाना क्षेत्र के देवा चौक पानापुर कुशियारी निवासी क्रांति कुमार, दीनानाथ कुमार, बबीता देवी, चुलबुल कुमारी, मोना देवी सोमवार की सुबह कार से बराती थाना क्षेत्र के चकललुआ निवासी दीनानाथ कुमार की शादी में शामिल होने नवगछिया गए थे। शादी समारोह समाप्त होने के बाद सभी कार से लौट रहे थे। जैसे ही वे पनसला चौक के पास पहुंचे, ट्रक ने कार को रौंद दिया।
हादसे में क्रांति कुमार की पत्नी बबीता देवी, 8 वर्षीय बेटी सोनाक्षी कुमारी और गणेश राय की पत्नी मोना देवी की मौत हो गई। मोना देवी आंगनबाड़ी सेविका हैं। एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में दीनानाथ कुमार, क्रांति कुमार और चालक घायल हो गए। महिसौर थानाध्यक्ष राम निवास ने बताया कि ट्रक और कार की टक्कर में तीन महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। घायलों का इलाज किया जा रहा है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव