Vaishakh Amavasya: आज यानी रविवार को वैशाख अमावस्या मनाई जा रही है। हिंदू धर्म की मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान (Ganga Snan), दान और पितृ तर्पण करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है, पुण्य मिलता है साथ ही पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस पावन अवसर पर हरिद्वार (Haridwar) में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देशभर से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार की हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान और दान के लिए जुटे हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख अमावस्या का दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए समर्पित है। आज इस तिथि पर प्रीति योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जो इसे और भी पुण्यदायी बनाता है। हर की पौड़ी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोग गंगा स्नान (Ganga Snan) के बाद पितरों के नाम पर तर्पण, पिंडदान और दान करते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने गरीबों को अन्न, वस्त्र और धन दान कर पुण्य कमाया। कई श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
हिंदू धर्म में वैशाख माह की सभी तिथियां अत्यंत शुभ मानी जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में किए गए पूजा-पाठ, दान और तप से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वैशाख अमावस्या पर किए गए स्नान और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। वैशाख अमावस्या पर स्नान और दान करने से न केवल पितरों को शांति मिलती है, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती है। इस खान पर दिन भगवान विष्णु और देवों के देव महादेव की पूजा करने का भी खास महत्व है।
गौरतलब है कि वैशाख अमावस्या के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने हरिद्वार समेत देश के अन्य तीर्थ स्थानों जैसे प्रयागराज, उज्जैन और नासिक में भी स्नान और दान-पुण्य किया। इस अवसर पर गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए थे, जिसमें पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन शामिल थे।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा