Uttarkashi Landslide: विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम (yamunotri ) के पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास सोमवार शाम 4 बजे अचानक चट्टान खिसकने से भूस्खलन हो गया, जिसमें कुछ तीर्थयात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। मलबे से एक श्रद्धालु को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए जानकीचट्टी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सक डॉ. हरदेव सिंह पंवार ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
सोमवार शाम करीब 4 बजे तेज धूप के बीच नौ कैंची बैंड पर अचानक पहाड़ी दरक गई, जिससे पैदल मार्ग पर मलबा फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कम से कम दो से तीन यात्रियों के दबे होने की आशंका है। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य स्मार्ट कंट्रोल रूम से बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
पुलिस ने फिलहाल उस क्षेत्र में पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी है। एसडीआरएफ और यमुनोत्री पुलिस की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं। मलबा हटाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने लोग फंसे हैं। जिला परिचालन केंद्र के अनुसार, दबे हुए अन्य लोगों की तलाश जारी है।
मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें और असुरक्षित जगहों पर न जाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई