Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां गुरुवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर गंगानी में क्रैश हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और जांच के आदेश दिए हैं। सीएम धामी (CM Dhami) खुद पूरे मामले की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "उत्तरकाशी में गंगानी के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं। ईश्वर दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने और दुर्घटना की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।"
मिली जानकारी के मुताबिक गंगोत्री जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9 बजे गंगानी के पास हादसे (Helicopter Crash) का शिकार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय निवासी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हेलीकॉप्टर में सवार 5-6 यात्रियों में से दो के घायल होने की खबर है। बचाव कार्य के लिए पुलिस, सेना, आपदा प्रतिक्रिया दल और स्थानीय अधिकारियों को भेजा गया।
उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल निकले हैं तो कई हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा