Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी है। बारिश के कारण कहीं पहाड़ टूट रहे हैं तो कहीं बादल फटने से तबाही देखने को मिल रही है। वहीं मंगलवार को उत्तरकाशी के धराली इलाके में बादल फटने की घटना से भारी तबाही हुई है। अचानक आए इस सैलाब में दर्जनों घर बह गए। इस घटना से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।फिलहाल एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम जाने वाले रास्ते के एक प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में बादल फटने से भारी तबाही मची है। इसका वीडियो भी सामने आया है। हर्षिल के पास स्थित इस जगह पर आई विनाशकारी बाढ़ के कारण लगभग 20 होटल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस मलबे में कई स्थानीय लोगों और मजदूरों के भी दबे होने की आशंका है। जिसके बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और भारतीय सेना ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक चार लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। वहीं विनाशकारी बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान की खबर बेहद दुखद और दर्दनाक है। एसडीआरएफ-एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें राहत एवं बचाव कार्यों के लिए युद्धस्तर पर लगी हुई हैं। मैं इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार संपर्क में हूं और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मैं ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूँ। उधर मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और चमोली समेत उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह