Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री क्षेत्र के पास शनिवार आधी रात को बादल फटने से भारी तबाही हुई है। साथ ही करीब 9 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं घटना के बाद भी उत्तरकाशी जिले में देर रात से लगातार बारिश जारी है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर हैं।
बता दें कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ से 4 किलोमीटर आगे सिलाई बैंड के पास रात करीब 3 बजे बादल फटने की घटना हुई है। जिसके बाद 8-9 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। साथ ही यमुनोत्री नेशनल हाईवे का करीब 10 मीटर हिस्सा बह गया है। बताया जा रहा कि सिलाई बैंड के पास एक होटल का निर्माण चल रहा है, जिसके मजदूर पास के कैंप में रह रहे थे। कैंप में करीब 19 मजदूर थे, जिनमें से 8-9 मजदूर लापता हैं। वहीं, सिलाई बैंड के पास भारी मलबा आने से नेशनल हाईवे का करीब 10 मीटर हिस्सा बह गया है।
प्रशासन ने बताया कि SDRF और NDRF के साथ पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल मजदूरों की तलाश जारी है। डीएम लगातार निगरानी कर रहे हैं। कुथनौर गांव में बादल फटने से ग्रामीणों को भी नुकसान हुआ है। हालांकि, किसी भी तरह की जन-पशु हानि की सूचना नहीं है। उत्तराखंड में लगातार बारिश जारी है और सभी नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। वहीं यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बादल फटने से यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह बह गई है। ओजरी के पास भी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और खेतों में मलबा आ गया है, डबरकोट में भी मलबा आने से सड़क बंद है, स्यानाचट्टी में कूपड़ा कुंशाला त्रिखिली मोटर पुल भी खतरे की जद में आ गया है और स्यानाचट्टी में भी खतरनाक स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश के कारण नेताला बिशनपुर, लालाढांग, नलूना में भूस्खलन के कारण गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह