लखनऊ : राजधानी लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइंस में आज यातायात माह, नवंबर 2025 का शुभारंभ संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (यातायात) कमलेश दीक्षित सहित यातायात पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी, ट्रैफिक वॉलंटियर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बबलू कुमार एवं कमलेश दीक्षित ने गुब्बारे छोड़कर और हरी झंडी दिखाकर यातायात रैली को रवाना किया। इस रैली में रेसर मोबाइल, पिंक स्कूटी, टीआरवी और पिंक पेट्रोल यूनिट्स ने भाग लिया। यातायात माह का थीम “सुगम रास्ते, सुरक्षित यात्रा” के जरिए लोगों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा उपकरणों (हेलमेट और सीट बेल्ट) का उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, मोबाइल फोन से दूरी रखें और एम्बुलेंस जैसी आपात सेवाओं को रास्ता दें।

5E मॉडल से सड़क सुरक्षा पर जोर
संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग ‘5E मॉडल’ पर कार्य कर रहा है।
1. Education (शिक्षा)
2. Enforcement (प्रवर्तन)
3. Engineering (अभियांत्रिकी)
4. Emergency Care (आपातकालीन देखभाल)
5. Environment (पर्यावरण)

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक वॉलंटियर्स पंकज शर्मा और एहतेशाम ने प्रतिभागियों को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन न केवल चालक की बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकता है। इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि यातायात पुलिस स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में जाकर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि नियमों के पालन और शिक्षा के माध्यम से ही सड़क दुर्घटनाओं को घटाया जा सकता है। छात्रों से अपील की गई कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में गुड सेमिरिटन (नेक व्यक्ति) योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिकों को अब 25,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जो पहले 5,000 रूपये थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस योजना के प्रचार-प्रसार से समाज में मददगार नागरिकों की भावना को बढ़ावा मिलेगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि यातायात माह के दौरान जनपद लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस द्वारा नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, नियम तोड़ने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी। जो वाहन चालक पांच या उससे अधिक बार नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार स्टॉकहोम घोषणा 2020 के अनुसार वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर में 50 प्रतिशत की कमी लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए शिक्षा, प्रवर्तन और इंजीनियरिंग के स्तर पर सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई