रामपुर, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की। सदस्य ने जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारी एवं थाना प्रभारी से फोन पर बात की। उन्होंने प्रकरण की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सैनी ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
महिला जनसुनवाई में 9 पीड़ित महिलाओं ने सदस्य को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनसुनवाई में अधिकतर मामले वृद्धा पेंशन, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, आवास की समस्या व तीन तलाक से सम्बन्धित रहे। सदस्य ने अधिकारियों से विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही महिलाओं के उत्थान से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीब लोगों में योजनाओं से जुड़ी जानकारी का व्यापक प्रचार प्रसार करायें, जिससे पात्र को योजना का लाभ दिलाया जा सके। इस अवसर पर परियोजना निदेशक (डीआरडीए) दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र जायसवाल, समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा पाल, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव