लखनऊः आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी दिलीप पाण्डेय ने गुरुवार को योगी सरकार पर गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की भर्ती प्रक्रिया में खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है, जिसके कारण पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और गरीब वर्ग के नौजवानों का हक़ छीन जा रहा। पाण्डेय ने यह भी कहा कि यूपी की भाजपा सरकार का कार्यकाल भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है और भर्ती घोटालों के कारण राज्य में युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है।
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 से अब तक कई भर्ती घोटाले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से लेकर विधानसभा तक, सभी जगह भ्रष्टाचार दिखाई दिया है। हाल ही में हुए क्लोन आईडी घोटाले में, एक व्यक्ति ने अलग-अलग दस्तावेज़ों के साथ एक ही नौकरी के लिए आवेदन किया और कई जगह नियुक्तियां हासिल कीं। यह सिर्फ एक उदाहरण है, पूरे सिस्टम में भ्रष्टाचार चरम पर है।
आप नेता ने उदाहरण देते हुए बताया कि लखीमपुर कोऑपरेटिव सोसाइटी में भर्ती के दौरान आरक्षण नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई, जहां ओबीसी और एससी-एसटी को मिलने वाला आरक्षण को बुरी तरह से कुचला गया। इस भर्ती में 15 ठाकुर और 4 ब्राह्मणों की नियुक्ति हुई, जबकि एससी-एसटी को मिलने वाली नियुक्तियां नदारद थीं। इसी प्रकार बांदा कृषि विश्वविद्यालय की भर्तियों में 11 में से 15 चयनित उम्मीदवार ठाकुर जाति से थे।
दिलीप पाण्डेय ने यह भी आरोप लगाया कि इन भर्ती घोटालों में भाजपा नेताओं और उनके रिश्तेदारों का सीधा हाथ है। उन्होंने उदाहरण के रूप में कहा कि भाजपा नेता मुकुट बिहारी वर्मा की नातिन, अजय मिश्र टेनी की बेटी और अन्य नेताओं के परिवार के सदस्यों को नौकरियां दी गई हैं।
पाण्डेय ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने सरकार की भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई बार फटकार लगाई है, लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि सरकार को कोर्ट की टिप्पणियां तक सुनाई नहीं दे रही हैं। सरकार सिर्फ अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त है।
दिलीप पाण्डेय ने योगी सरकार के भ्रष्टाचार और भर्ती घोटालों को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में न केवल योग्यता की हत्या हो रही है, बल्कि आरक्षण की धज्जियां भी उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के कर्तव्यों पर सवाल उठाते हुए इसे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करार दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव