लखनऊः उत्तर प्रदेश ने एक और वैश्विक उपलब्धि अपने नाम की। प्रदेश को सेवन स्टार्स लग्जरी हॉस्पिटैलिटी एंड लाइफस्टाइल अवार्ड्स 2025 में बेस्ट स्पिरिचुअल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 11 अक्टूबर को पुर्तगाल में आयोजित एक समारोह में भारत के राजदूत पुनीत रॉय कुंदल ने उत्तर प्रदेश की ओर से ग्रहण किया।
यह सम्मान न केवल उत्तर प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि राज्य अब विश्व के प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल हो चुका है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस उपलब्धि को राज्य की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक गहराई का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बताया। जयवीर सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश एक ऐसा स्थान है, जहां आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम होता है।
वाराणसी की दिव्यता, अयोध्या की भक्ति, मथुरा-वृंदावन की रासलीला और प्रयागराज का संगम तट, ये सभी राज्य को एक जीवंत आध्यात्मिक अनुभव का केंद्र बनाते हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल आध्यात्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे वेलनेस टूरिज्म, सांस्कृतिक पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन और ईको टूरिज्म के साथ जोड़कर एक समग्र और बहुआयामी पर्यटन अनुभव प्रदान करना है।
आने वाले वर्षों में सरकार आधुनिक आधारभूत संरचना, अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं और डिजिटल तकनीकों को बढ़ावा देगी, जिससे उत्तर प्रदेश न केवल देश में बल्कि विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी पहली पसंद बने। इस सम्मान के माध्यम से उत्तर प्रदेश ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब नीति, परंपरा और तकनीक का संतुलन होता है, तो आध्यात्मिक पर्यटन भी वैश्विक मंच पर नेतृत्व कर सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े