लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि यूपी में अत्यधिक गर्मी व उमस के चलते बिजली की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। भीषण गर्मी और उमस का यह आलम है कि प्रदेश की बिजली की मांग ने 30 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड बनाया है। रविवार की रात 08 जून को पीक ऑवर में बिजली की मांग 30,161 मेगावाट तक पहुंच गई। राज्य विद्युत प्रबंधन ने अप्रत्याशित रूप से बढ़ी मांग को कुशलता से पूरा किया है।
आने वाले दिनों में बिजली की मांग बढ़ेगी। इस डिमांड को पूरा करने के लिए बिजली विभाग पूरी तरह से तैयार है। बीते वर्ष बिजली की सर्वाधिक मांग 30,618 मेगावाट थी। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस वर्ष बिजली की अधिकतम मांग 32,000 मेगावाट से अधिक पहुंचने का अनुमान है। इस डिमांड को पूरा करने के लिए विभाग ने बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्धारित शिड्यूल के अनुसार लगातार विद्युत आपूर्ति करने के साथ ही सभी विद्युत कर्मियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने ऐसे समय में आम उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील भी की। सभी को देश व प्रदेश के हित में अनावश्यक बिजली के प्रयोग से बचना होगा। ऊर्जा मंत्री ने बिजली कर्मियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में बढ़ रही बिजली की मांग को पूरा करने के लिए सभी कर्मचारी सजगता व तत्परता से काम करें। भीषण गर्मी में प्रदेश के उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए।
जहां पर भी बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें मिलें, उसका समाधान तत्काल कराया जाए। ट्रांसफार्मर फुंकने अथवा खराब होने पर तय समय में बदला जाए। दूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए और इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जाए। मेंटीनेंस कार्यों को लेकर अनावश्यक रूप से बिजली कटौती न की जाए। ऐसे समय में शटडाउन न लिया जाए, जिससे गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़े।
अन्य प्रमुख खबरें
ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
शाहपुरा में शिक्षकों का फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
झांसी में ऑनलाइन सट्टे का जाल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कौन हैं केरलम के नए CM वीडी सतीशन? छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
PM रोजगार सृजन योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी, ग्रेटर नोएडा से 6 साइबर ठग गिरफ्तार
Prateek Yadav Death: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, नम आंखों से ससुर ने दी मुखाग्नि
‘हाईकमान का फैसला अंतिम, मैं पार्टी का वफादार सिपाही’, CM की रेस से बाहर होने पर बोले केसी वेणुगोपाल
अखिल भारत हिंदू महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का होगा गठन, अजय सिंह ने किया ये आह्वान
Dewas factory blast news: मध्य प्रदेश के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत, 23 की हालत गंभीर
Bihar: भूमि विवाद में बेटों ने की मां की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क घेरा, पुलिस से झड़प
अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी, योजना से बदलेगी कनेक्टिविटी