लखनऊ : यूपी में अप्रत्याशित रूप से बढ़ी गर्मी और उमस ने बिजली की मांग बढ़ा दी है। 09 जून की रात को बिजली की अधिकतम मांग (पीक ऑवर) 31,104 मेगावाट तक पहुंच गई। इसके चलते अधिकतम बिजली मांग का एक दिन पहले ही बना रिकॉर्ड टूट गया। 08 जून की रात को बिजली की अधिकतम मांग 30,161 मेगावाट पहुंची थी। वहीं, 06 जून की बिजली की मांग 28,581 मेगावाट और 07 जून को 29502 मेगावाट पहुंची थी।
बीते वर्ष बिजली की सर्वाधिक मांग 30,618 मेगावाट पहुंची थी। यह कहना गलत न होगा कि प्रदेश में गर्मी और उमस ऐसे ही बढ़ती रही तो रोजाना बिजली मांग का नया रिकॉर्ड कायम होगा। प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि बीते तीन वर्षों से यूपी ने देश के अन्य राज्यों से अधिक विद्युत आपूर्ति का रिकॉर्ड बनाया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि निजीकरण के विरोध में बीते 195 दिनों से बिजली कर्मी लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
समिति ने आंदोलन की शुरूआत से ही उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न होने देने का दावा किया था। बिजली कर्मचारियों ने प्रदेश में 31104 मेगावाट बिजली की आपूर्ति कर देश में सर्वाधिक आपूर्ति का नया रिकॉर्ड कायम किया है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा कि यूपी देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे का रोस्टर लागू है।
केंद्र सरकार का उपभोक्ता अधिकार कानून 2020 लागू होने के बाद सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिलने का अधिकार है। इसका तकनीकी पहलू यह भी है कि यदि रोस्टर समाप्त कर सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति होने लगे तो अधिकतम डिमांड जो अभी 31 हजार मेगावाट से अधिक पहुंची है, उसमें अपने आप कमी आ जाएगी। इससे अधिकतम डिमांड अधिक नहीं बढ़ेगी और न ही रात में 10 रुपए यूनिट वाली महंगी बिजली खरीदनी पड़ेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल